#राजनीति

May 21, 2024

विक्रमादित्य सिंह बिगड़ैल शहजादा, मां ने नहीं सिखाया महिला सम्मान करना

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने आज विक्रमादित्य सिंह पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कंगना के मंदिरों में जाने पर साफ सफाई करवाने वाले बयान पर भड़की कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को एक बिगड़ैल शहजादा बताया। कंगना ने तो यहां तक कह दिया कि विक्रमादित्य सिंह को उसकी मां प्रतिभा सिंह ने महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया।

घमंड में चूर है शहजादा

मंडी के थाची में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि एक बिगड़ा हुआ शहजादा दिल्ली में है, और दूसरा हिमाचल में है। विक्रमादित्य सिंह अपने राजशाही घमंड में इतने चूर हो गए हैं कि महिलाओ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और अपने ही विधायकों को गालियां दे रहे हैं। यह इनका अहंकार ही है कि जो विक्रमादित्य सिंह ने देव समाज व देवी देवताओं को राजशाही से एक स्तर नीचे बताया। यह भी पढ़ें: कंगना-जयराम को काजा में घुसने से रोका, चले पत्थर-लगे गो बैक के नारे

धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कर रहे काम

विक्रमादित्य सिंह कह रहे हैं कि कंगना जिन मंदिरों में जा रही है, उनकी सफाई करनी पड़ेगी। यह शब्दावली हिमाचल के देव समाज की नहीं बल्कि उनके अपने दिमाग की उपज है। उन्हें एक महिला के हाथों हार स्वीकार नहीं हो रही है। विक्रमादित्य मात्र लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में मोदी मैजिक या कांग्रेस MLA- मंत्रियों की संख्या-कौन पड़ेगी भारी

चार जून को जनता देगी विक्रमादित्य को जवाब

कंगना ने कहा कि उन्हें देव समाज का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को देव समाज का ठेकेदार बनना बंद कर देना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह के आचरण से हिमाचल की जनता भली भांती परिचित है। विक्रमादित्य सिंह को उनके इस आचरण का जवाब जनता 4 जून को देगी। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बोले जिन मंदिरों में कंगना रनौत जा रही, उनकी सफाई करवाना जरूरी

कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद की करती है राजनीति

इस दौरान कांगना ने लाहुल स्पीति के काजा में उनके काफिले पर हुए हमले पर कहा कि यह कांग्रेस की सोची समझी चाल थी। अब कांग्रेस नेताओं को अपनी हार सामने दिख रही है, ऐसे में वह ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य के बदले सुर: जयराम ठाकुर मेरे लिए सम्मानीय और शरीफ व्यक्ति कंगना ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नेता है और ना ही नीति। यह लोग केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं। इन चुनावों में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलने वाली हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख