राजनीति

#राजनीति

April 12, 2024

'विक्रमादित्य सिंह ने लगाए थे BJP हेडक्वार्टर के चक्कर' - कंगना का बड़ा दावा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangana ranaut vikramaditya singh bjp headquarter congress
कुल्लू। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एंट्री करते ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikrmaditya Singh) कंगना के निशाने पर हैं। विक्रमादित्य सिंह को लेकर कंगना आए दिन कोई ना कोई टिप्पणी करके खूब सूर्खियां बटौर रही हैं।

बीजेपी हेडक्वार्टर के लगाए चक्कर

इसी कड़ी में अब कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर के चक्कर लगाने की बात कही है। कंगना ने कहा कि जल्दी ही विक्रमादित्य सिंह हमारी टीम में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी में शामिल हो सकते हैं विक्रमादित्य

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि सीएम सुक्खू ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और बाद में केंद्र से आई पर्यवेक्षकों की टीम ने विक्रमादित्य सिंह को मना लिया। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली के कई चक्कर काटे थे। वह दिल्ली में क्या करने गए थे, और उन्होंने उस दौरान किन किन नेताओं से मुलाकात की, इसका खुलासा नहीं हुआ था।

राज्यसभा चुनाव के बाद दिल्ली गए थे विक्रमादित्य

उस दौरान यह अटकलें भी लगनी शुरू हो गईं थी, कि विक्रमादित्य सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस सब के बीच अब कंगना रनौत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि विक्रमादित्य सिंह उस दौरान बीजेपी हेडक्वार्टर के चक्कर लगा रहे थे। इसी बात को लेकर कंगना विक्रमादित्य सिंह के बीजेपी में शामिल होने का दावा कर रही हैं।

कांग्रेस के बागी वीरभद्र परिवार के थे करीबी

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई थी। इस दौरान सत्ताधारी कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन को सपोर्ट किया था। यह सभी कांग्रेस के छह बागी हॉलीलोज के करीबी थे।

विक्रमादित्य सिंह को मंडी से उतार सकती है कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अभी तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। यह भी पढ़ें: कंगना बोली: विक्रमादित्य प्यारा भाई, जल्द फुला लेता है मुंह; राजा बाबू दिया नाम ऐसे में अगर कांग्रेस की ओर से मंडी के लिए विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया जाता है तो कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के जुबानी हमलों से सियासी गलियारों में गरमाहट बनी रहेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख