राजनीति

#राजनीति

April 10, 2024

कंगना के लिए बुरी खबर: घर में ही हो गई बड़ी फूट- जानें क्या है पूरा मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangana ranaut maheshwar singh bjp mandi himachal pradesh
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कदम रखते ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ जहां कंगना को बीजेपी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं, दूसरी विपक्षी दल कंगना रनौत पर लगातार हमलावार हैं। इसी बीच अब कंगना रनौत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हिमाचल बीजेपी के नामी चेहरे ने कंगना रनौत का समर्थन करने से इंकार कर दिया है।

कंगना का समर्थन करने से किया मना

पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह द्वारा कंगना का समर्थन ना करना कंगना के लिए अच्छी खबर नहीं है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही कंगना को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 700 मीटर नीचे नदी में गिरी बोलेरो कैंपर, 6 थे सवार- 4 लोग ही बचे

पार्टी को उठाना पड़ सकता है नुकसान

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से चार बार सासंद रहे महेश्वर सिंह इस बार मंडी लोकसभा सीट के लिए टिकट चाह रहे थे। मगर बीजेपी ने उन्हें ये टिकट ना देकर, मंडी से कंगना रनौत को टिकट दिया। जिसके चलते महेश्वर सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी से पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

तीसरी बार पार्टी ने नहीं दिया टिकट

महेश्वर सिंह का कहना है कि पार्टी ने उन्हें तीसरी बार टिकट नहीं दिया है। अब पार्टी के लिए सर्वे कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि वह कंगना रनौत के लिए नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काम करेंगे। मंडी लोकसभा सीट में कंगना रनौत को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के कारण पार्टी को नुकसान होगा।
नाराजगी दूर करने की कोशिश
महेश्वर सिंह कुल्लू राज परिवार से आते हैं। महेश्वर सिंह मंडी से तीन बार लोकसभा सांसद, एक बार हिमाचल से राज्यसभा सांसद और कुल्लू विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नामांकन के अंतिम दिन कुल्लू के दिग्गज नेता और प्रत्याशी महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया था। उनकी जगह यह टिकट नरोत्तम चंद को दी गई थी। हाल ही में प्रदेश के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह की नाराजगी दूर करने की कोशिश भी की थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख