मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनी बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज चंबा जिला के दौरे पर जा रही हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत का भरमौर क्षेत्र का यह पहला दौरा है। बताया जा रहा है कि भरमौर दौरे के दौरान सांसद कंगना रनौत अपनी एक मन्नत को भी पूरा करेगी, जो उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए मांगी थी।
चौरासी मंदिर में कंगना ने मांगी थी मन्नत
चंबा जिला का भरमौर क्षेत्र भी मंडी संसदीय क्षेत्र में आता है। लोकसभा चुनाव के दौरान कंगना रनौत ने भरमौर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान कंगना रनौत ने पारंपरिक परिधान पहनकर भरमौर में स्थित प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में मन्नत मांगी थी। कंगना रनौत आज इसी मन्नत को पूरा करने के लिए चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र में जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल अपने पैरों पर हो रहा खड़ा- आर्थिक स्थिति पर CM सुक्खू कह गए बड़ी बात
चौरासी परिसर में करवाएंगी शिव नुवाला
भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर में आज कंगना रनौत शिव नुवाला (शिव जागरण) का आयोजन करवाएंगी। यही नहीं कल यानी गुरुवार को चौरासी परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी पूरी तैयारी कर दी है। अब आज शाम को कंगना रनौत भरमौर क्षेत्र पहुंचेगी और वहां पर शिव नुवाला में भाग लेगी और अपनी मन्नत को पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान लेह में हुआ शहीद, सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई
क्या बोले भाजपा नेता
बीजेपी नेताओं की मानें तो चुनाव प्रचार के दौरान जब कंगना रनौत भरमौर आई थीं, तब उन्हांेने चौरासी मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि वह चुनाव जीत जाएगी तो यहां पर शिव नुवाला का आयोजन करवाएगी। लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर बड़ी जीत हासिल की है।
आज शाम भरमौर पहुंचेगी कंगना
भरमौर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि कंगना शाम 5 बजे के करीब भरमौर पहुंचेगी। वह रात 9:00 बजे चौरासी परिसर में शिव नुवाला पूजन में शिरकत करेंगी। कल गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उससे पहले वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगी और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू की नई स्कीम- हर महीने खाते में आएंगे हजार रुपए, यहां जानिए
सांसद बनने के बाद पहली बार जा रही भरमौर
विनोद ठाकुर ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत पहली बार भरमौर आ रही हैं। लिहाजा उनके स्वागत के लिए भाजपा मंडल ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है।