बिलासपुर। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। केंद्र में मंत्री बनने के बाद JP नड्डा पहली बार अपने घर आ रहे हैं। ऐसे में BJP कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
आज हिमाचल आएंगे JP नड्डा
JP नड्डा आज हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे। नड्डा दो दिन हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। शहर के रोड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में JP नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से घर आते ही खाया था जह*र, दो दिन बाद छोड़ गया दुनिया
पूरे शहर में लगाए नड्डा के पोस्टर
आपको बता दें कि JP नड्डा के स्वागत के लिए देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। पूरे बिलासपुर शहर में नड्डा के पोस्टर लगाए गए हैं। BJP के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झंडे, बनैर और होर्डिंग लगाने में देर रात तक जुटे रहे।
घर नहीं आ पाए JP नड्डा
विदित रहे कि, PM मोदी ने JP नड्डा को स्वास्थ्य विभाग और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय सौंपा है। इसके अलावा JP नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद भी हैं। वहीं, कुछ समय से JP नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे घर
ऐसे में वह काफी समय से हिमाचल नहीं आ पाए। JP नड्डा इससे पहले JP नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए हिमाचल आए थे। वहीं, अब केंद्र में मंत्री बनने के बाद JP नड्डा पहली बार अपने घर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की कुसुम ने 200 मीटर रेस में जीता गोल्ड, फेफड़ों की बीमारी को दी मात
नड्डा का आज का प्रोग्राम
नड्डा के बिलासपुर आने की खुशी में BJP ने स्वागत समारोह आयोजित किया है। BJP का दावा है कि इस समारोह में 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके बाद नड्डा जिला कोर्ट परिसर में जाएंगे। यहां से फिर वह कोठीपुरा स्थित AIIMS अस्पताल जाएंगे। AIIMS में नड्डा ने प्रबंधन के साथ मीटिंग रखी है। इसके बाद शाम को नड्डा धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर बरसे सांसद अनुराग ठाकुर, किसान विरोधी बता जड़े तीखे आरोप
नड्डा का होगा भव्य स्वागत
वहीं, कल नड्डा के लिए नाहन में भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान नड्डा नाहन में बनाए गए पार्टी कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।