#राजनीति

July 14, 2024

महिलाओं को दिए 1500 रुपए वापस ले रहे: सुक्खू सरकार पर ठगी का आरोप

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में तीन सीटों पर उपचुनाव का शोर अब खत्म हो गया है। उपचुनाव खत्म होने के बाद अब कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुक्खू सरकार अब महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान योजना के तहत दिए 1500-1500 रुपए की रिकवरी करने का प्लान बना रही है। यह गंभीर आरोप नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए हैं।

सुक्खू सरकार करेगी महिलाओं से 1500 की रिकवरी

जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं से इन पैसों की रिकवरी के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। अब सुक्खू सरकार दूसरी किश्त देने से पहले भी इस योजना में बड़ा फेरबदल करने वाली है। सुक्खू सरकार उपचुनाव संपन्न होते ही प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा करने जा रही है। कहा जा रहा है कि सुक्खू सरकार पात्र महिलाओं को ही सम्मान राशि देगी।

गारंटी देते समय नहीं रखी थी कोई शर्त

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस ने कहा था कि 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 -1500 रुपए दिए जाएंगे। उस दौरान कोई शर्त नहीं रख गई थी, लेकिन जब सत्ता में आए तो पहले डेढ़ साल तक कुछ नहीं दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में SPO जवान के घर से आई गोली चलने की आवाज : लोग पहुंचे तो.. प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव का समय आया तो आचार संहिता में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा कर दी। अब जब छह सीटों के बाद तीन सीटों पर भी उपचुनाव संपन्न हो गए हैं तो सुक्खू सरकार ने गिरगिट की तरह रंग बदलना शुरू कर दिया है।

प्रदेश की लाखों महिलाआंे से सुक्खू सरकार ने किया धोखा

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की लाखों महिलओं के साथ धोखा कर रही है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव खत्म होते ही अब सरकार महिलाओं से तमात प्रतिबंधों का हवाला देकर सुख सम्मान निधि की रिकवरी करने की तैयारी कर रही है। वोट लेने के लिए सुक्खू सरकार ने जनता से झूठ बोला और अब जब वोट मिल गए तो सीएम सुक्खू अपना दूसरा रंग दिखाने लगे हैं। यह भी पढ़ें: पिता के साथ जा रहा था 28 साल का बेटा, रास्ते में खा लिया ज.हर, पसरा मातम

300 यूनिट फ्री बिजली देने वालों ने 125 यूनिट भी छीन ली

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। लेकिन पिछली कैबिनेट में 300 यूनिट फ्री बिजली देना तो दूर भाजपा के समय से लोगों को मिल रही 125 यूनिट फ्री बिजली भी बंद कर देने का फरमान जारी कर दिया।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख