शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपनी गोबर खरीदने वाली गारंटी को पूरा करने जा रही है। लेकिन इस गारंटी में भी सुक्खू सरकार ने कुछ शर्तें लगा दी हैं। दरअसल बीते रोज ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार ने खुलासा किया था कि सरकार द्वारा हायर की गई कंपनियां पशुपालकों से 2 रुपए में गोबर ना खरीद कर तीन रूपए में कंपोस्ट खरीदेंगी।
जयराम ठाकुर ने साधा निशाना
जिस पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता हर मंच पर पशुपालकों से दो रुपए में गोबर खरीदने के वादे करता नजर आ रहा था। लेकिन अब कांग्रेस गोबर की जगह कंपोस्ट खरीदने की बात कर रही है।
कांग्रेस नेता गोबर और कंपोस्ट में नहीं जानते अंतर
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेस के नेता गोबर और कंपोस्ट में अंतर नहीं जानते हैं। अगर किसान को खुद ही गोबर से कंपोस्ट तैयार करना पड़ेगा तो फिर वह उसे मात्र 3 रुपए में सरकार को क्यों बेचेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि गोबर से कम्पोस्ट बनने में कितना समय लगता है और कितने गोबर से कितनी कम्पोस्ट बनती है यह बात सरकार में बैठे लोग नहीं जानते हैं, लेकिन प्रदेश के किसान जानते हैं।
यह भी पढ़ें : ड्यूटी से वापिस लौटी मां को ऐसी हालत में मिली बेटी, अब नहीं संभल पा रही
किसान खुद कंपोस्ट तैयार करेगा, तो 3 रुपए में क्यों बेचेगा
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार प्रदेश के किसानों और पशुपालकों से बना बनाया कंपोस्ट सस्ते दामों में खरीदना चाहती है और फिर उसे महंगे दामों में वापस पशुपालकों को ही बेचेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसान खुद ही गोबर से कंपोस्ट तैयार कर लेगा तो फिर उसे तीन रुपए में कंपोस्ट बेचने की जरूरत ही क्या है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा…
महिलाओं के साथ भी किया था धोखा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम सुक्खू हर दिन हास्यास्पद फैसले ले रहे हैं। कांग्रेस सरकार अपनी हर गारंटी में शर्तें जोड़ कर अब जनता को ठगने का काम कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 1500 रुपए सम्मान निधि देने की गारंटी पर भी कई तरह की शर्तें जोड़ दी थी। अब तो सरकार ने गोबर खरीद गारंटी को ही बदल दिया। गोबर की जगह कंपोस्ट खरीदने वाली सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचली बंदा इंस्टाग्राम पर चला था बकरियां खरीदने, राजस्थान पहुंचकर हुआ कंगाल
चंद्र कुमार ने किया था गोबर खरीद का खुलासा
बता दें कि बीते रोज ही मंत्री चंद्र कुमार ने खुलासा किया था कि सरकार किसानों से जल्द ही गोबर खरीदेगी। जिसके लिए कंपनियों से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया था कि कंपनियां गोबर की बजाय किसानों से आर्गेनिक खाद्य खरीदेगी। जिसके लिए वह किसानों को प्रति किलो के तीन रुपए देगी। जबकि कांग्रेस ने 2 रुपए में गोबर खरीदने की गारंटी दी थी।