#राजनीति

June 21, 2024

बड़ा खुलासा: सुक्खू के 6 और विधायक BJP में होंगे शामिल, जानिए सीटों का गुणा-भाग

शेयर करें:

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू हो गई है। तीन सीटों पर उपचुनाव में देहरा सीट पर कांग्रेस में सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है। यहां सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस ने अपने ही पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा को बगावत पर उतरने को मजबूर कर दिया है। इस सब के बीच अब भाजपा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा खुलासा किया है।

हिमाचल में होगा सत्ता परिवर्तन

हिमाचल में मची सियासी उठापटक के बीच जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। जयराम ठाकुर ने खुलासा किया है कि जल्द ही कांग्रेस के छह विधायक भाजपा में शामिल होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में तीनों सीटों के उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और उपचुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी। तीन सीटें जीतने के बाद भाजपा के विधायकांे की संख्या 30 हो जाएगी। हिमाचल में हम जल्द ही भाजपा की सरकार बनाएंगे। यह भी पढ़ें: डॉ राजेश के कंधे पर भाजपा का हाथ! कांग्रेस से कोई हाल जानने तक नहीं पहुंचा

सुक्खू के मंत्रियों का रोना सबने देखा

जयराम ठाकुर ने खुलासा नालागढ़ के प्रत्याशी केएल ठाकुर के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए किया। उन्हांेने कहा कि सीएम सुक्खू के कई विधायक उनसे नाराज हैं। विक्रमादित्य सिंह रोते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देते हैं। एक अन्य मंत्री रोते हुए कैबिनेट से बाहर निकल जाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सीएम से काम करवाने की गुहार लगाती रहती हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सीएम सुक्खू जनमत खो चुके हैं। यह भी पढ़ें: ‘विधायकों को जलील करना CM का एजेंडा: झूठ, फरेब और छलकपट में माहिर हैं’

कांग्रेस नेता ने सीएम पर लगाए थे किडनैप करने के आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सब के बीच अब देहरा के कांग्रेस नेता ने सीएम पर उन्हें किडनैप तक करने के आरोप लगा दिए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सुक्खू की सरकार में उनके विधायक और कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। सीएम सुक्खू सत्ता संभालने के बाद से सिर्फ अपने मित्रों और रिश्तेदारों के काम करवाने में लगे हुए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख