#राजनीति

September 7, 2024

हिमाचल- 'प्यारी बहना' योजना में सरकार ने दिया झटका, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के बीच इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पर विपक्ष द्वारा प्रश्न उठाए गए। लंबे समय से महिलाओं के बीच बनी असमंजस के बीच सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी।

परिवार में केवल एक ही महिला पात्र

बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल ने सवाल किया था कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सभी महिलाओं को यह राशि देने की बात कही थी। जिसपर मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हो चुकी है। परिवार में केवल 1 ही महिला को यह राशि दी जानी है। यह भी पढ़ें: शिमला विवादित मस्जिद पर आज MC कोर्ट में सुनवाई, हिंदू संगठन की नजर फैसले पर टिकी

अपात्र महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा

मंत्री ने जानकारी दी है कि अभी तक 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। अपात्र महिलाओं की जांच की जा रही है। इसके लिए पंचायत स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। इस लिए इस योजना में थोड़ा समय लग रहा है।

काम अच्छा हो तो उसकी प्रशंसा करनी चाहिए

कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल को देखते हुए अन्य राज्यों ने भी इस योजना को शुरू किया है। मंत्री ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही 2,45,881 महिलाओं को पहले से मिल रही पेंशन को बढ़ाकर भी 1500 रुपये किया है। वहीं, कई महिलाएं इस योजना से लाभ ले रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 19 वर्षीय अर्पणा को एक गलती पड़ी भारी, चली गई जा*न

विपक्ष ने लगाया गारंटी पूरी न करने का आरोप

कर्नल धनीराम शांडिल के बयान को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि गारंटी पूरी हुई ही नहीं है। चुनावों के समय 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही थी। अब सिर्फ 28 हजार महिलाओं को ही इसका लाभ पहुंच रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख