#राजनीति

May 27, 2026

हिमाचल: ग्रामीणों ने एक ही परिवार को सौंप दी पंचायत की कमान, पत्नी प्रधान-पति बना उपप्रधान

मंदोली पंचायत ने रचा इतिहास, पंचायत में प्रधान-उपप्रधान बने पति-पत्नी

शेयर करें:

Himachal Panchayat Elections 2026

इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में बीते रोज 1293 पंचायतों में हुए चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। शाम ढलते ही जैसे.जैसे चुनावी परिणाम घोषित हुए, ग्रामीण राजनीति के कई बेहद दिलचस्पए हैरान करने वाले और अनोखे रंग देखने को मिले। इन चुनावों में कई स्थानों पर एक ही परिवार के दो या उससे अधिक सदस्य अलग.अलग पदों के लिए मैदान में उतरे थे। कहीं ग्रामीणों ने परिवार के एक सदस्य को जीत दिलाई और दूसरे को नकार दियाए तो कहीं मतदाताओं ने पूरे परिवार पर भरोसा जताते हुए दोनों उम्मीदवारों को जीत का ताज पहना दिया।

कांगड़ा की मंदोली पंचायत में रचा गया इतिहास

ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंदोली से सामने आई है। यहां पारिवारिक जीत का सबसे अनोखा और दिलचस्प मामला देखने को मिला। ग्रामीणों ने पति-पत्नी की जोड़ी पर इतना भरोसा जताया कि पंचायत के दोनों सबसे महत्वपूर्ण पद उनकी झोली में डाल दिए। चुनाव नतीजों के बाद यह पंचायत पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क हा.दसे ने छीना 18 साल का बेटा, बीमा कंपनी ने भी खूब रूलाए मां-बाप; कोर्ट ने सिखाया सबक

एक ही परिवार को मिली पंचायत की कमान

मंदोली पंचायत में इस बार प्रधान और उपप्रधान पद के लिए पति-पत्नी की जोड़ी चुनावी मैदान में उतरी थी। चुनाव परिणाम आए तो दोनों ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अब पंचायत की कमान प्रधान और उपप्रधान दोनों स्तर पर एक ही परिवार के हाथों में होगी। ग्रामीणों का मानना है कि यह जीत केवल रिश्ते की वजह से नहीं, बल्कि पिछले वर्षों में किए गए कार्यों और जनता के बीच बनी विश्वसनीयता का परिणाम है। यही कारण रहा कि मतदाताओं ने दोनों उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन दिया।

 

यह भी पढ़ें : वन भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट के सुक्खू सरकार को सख्त निर्देश; तय की डेडलाइन

प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित

बताया जा रहा है कि जर्म सिंह पहले भी पंचायत प्रधान रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के कारण क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है। इस बार पंचायत में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया।

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में सगे भाई-बहन की बड़ी जीत : एक बना प्रधान, दूसरा उपप्रधान

ऐसे में परिवार ने नई रणनीति तैयार की। प्रधान पद के लिए उनकी पत्नी वीना ठाकुर को मैदान में उतारा गया, जबकि जर्म सिंह स्वयं उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़े। चुनावी मुकाबले के दौरान दोनों ने पंचायत के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को अपना मुख्य मुद्दा बनाया।

जनता ने विकास के नाम पर दिया समर्थन

चुनावी प्रचार के दौरान पति-पत्नी की इस जोड़ी ने ग्रामीणों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा। लोगों को विश्वास दिलाया गया कि पंचायत में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में सगे भाई-बहन की बड़ी जीत : एक बना प्रधान, दूसरा उपप्रधान

मतदाताओं ने भी उनके दावों और पिछले कार्यों पर भरोसा जताया। नतीजा यह रहा कि वीना ठाकुर प्रधान पद पर विजयी रहीं, जबकि जर्म सिंह ने उपप्रधान पद पर जीत दर्ज कर ली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और पंचायत में जश्न का दौर शुरू हो गया।

इंदौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी जीत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदौरा क्षेत्र में ऐसा शायद पहली बार देखने को मिला है, जब पंचायत के दोनों शीर्ष पद एक ही परिवार के पास पहुंचे हैं। यही वजह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से मंदोली पंचायत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : पति-पत्नी ने मारी बाजी, एक को मिली प्रधान की कुर्सी- दूसरा बना वार्ड सदस्य

मतदाताओं ने यह संदेश भी दिया है कि यदि कोई उम्मीदवार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है तो उसे परिवार का सदस्य होने के कारण नहीं, बल्कि उसके काम के आधार पर समर्थन मिलता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधान वीना ठाकुर और उपप्रधान जर्म सिंह की यह जोड़ी पंचायत के विकास और जनता की उम्मीदों पर किस तरह खरा उतरती है। फिलहाल मंदोली पंचायत की यह जीत पूरे कांगड़ा जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख