#राजनीति

May 28, 2024

चंबा-कांगड़ा के बाद अब ऊना में गरजेंगी प्रियंका, करेंगी दो जनसभाएं

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक प्रचार अपने चरम पर है। यहां एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ऐसे में देश के दोनों बड़े राजनीतिक हिमाचल प्रदेश में अपनी पूर्ण शक्ति के साथ चुनाव प्रचार के लिए उतर चुके हैं। दोनों दलों के स्टार प्रचारक जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

दो जनसभाएं संबोधित करेंगी प्रियंका

इस चुनावी दंगल के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी 27 मई से हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रियंका आज कुटलैहड़ और गगरेट में आपनी चुनावी सभाएं करेंगी। इसके लिए वो शिमला से उड़ान भरेंगी। उसके बाद उनका बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी रोड शो का कार्यक्रम तय है।

कल विक्रमादित्य के लिए करेंगी प्रचार

29 मई यानि कल प्रियंका प्रदेश की सबसे हॉट सीट मंडी में पहुंचेंगी, जहां वो कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए प्रचार करेंगी। इसके बाद प्रियंका कुल्लू में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगी। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में भी उनका एक चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बोले, “जो बेटी अपने घर की नहीं हुई वो मंडी की क्या बनेगी” बता दें कि बीते दिन उन्होंने चंबा और शाहपुर में चुनावी जनसभाएं की थी। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने PM मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हिमाचल की स्थिर सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। उन्होंने आपदा के समय में लोगों को अकेला छोड़ने तथा अग्निवीर योजना पर युवाओं को धोखा देने के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सरकार को बचाने का हो रहा प्रयास

विदित हो इन दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस अपनी 16 माह पुरानी सरकार को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है। कांग्रेस को अपनी सरकार स्थिर करने के लिए केवल 1 सीट की ही जरूरत है, लेकिन कांग्रेस छह सीटों को जीतने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में है ठगों की सरकार: 1500 रुपए दे नहीं पाए, 8500 की कर रहे बात इसके लिए CM सुक्खू कई पिछले कई माह से प्रचार कर रहें हैं। ऐसे में अब चुनावी रैलियों में भी भरी भीड़ जुटी जा रही है ताकि एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख