#राजनीति

September 21, 2024

CM सुक्खू की तबीयत नासाज़- शिमला में करेंगे आराम, नहीं जाएंगे जम्मू

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की आज सुबह 6 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सीएम सुक्खू के टेस्ट करवाए गए। हालांकि सीएम सुक्खू की सभी रिपोर्ट्स सामान्य है। वहीं, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

रद्द हुआ जम्मू दौरा

बता दें कि सीएम सुक्खू चुनावी दौरे के लिए जम्मू जा रहे थे। लेकिन तबीयत खराब होने के बाद अब उनका जम्मू का दौरा भी स्थगित हो गया है। बता दें कि सीएम सुक्खू के जम्मू जाने का प्लान था जहां उनके द्वारा एक रैली को संबोधित किया जाना था। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था शिक्षक, खाई में गिर गई कार

सुबह-सवेरे पहुंचे IGMC

बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू सुबह सवेरे ही IGMC शिमला पहुंचे थे। चिकित्सकों ने इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वे बेहतर महसूस करने लगे। सीएम सुक्खू के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिसके बाद करीब आठ बजे वापस अपने आवास लौट आए। सीएम सुक्खू को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। वहीं, IGMC के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए थे।  सीएम को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत थी। सभी टेस्ट ले लिए गए है। सीएम सुक्खू को आराम करने की नसीहद दी गई है। यह भी पढ़ें: 10 दिनों से लापता किन्नौर DC के पिता की खोज पूरी, परिवार की टूटी आस

पहले भी बीमार रह चुके CM

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीमार पड़े थे। पिछले साल 25 अक्टूबर की रात को जब उन्हें पेट में दर्द उठा था। उस समय भी उन्हें IGMC लाया गया था। जहां से वे AIIMS दिल्ली में भर्ती हुए।

पैंक्रियाज में इन्फेक्शन

उस समय जब सीएम सुक्खू बीमार हुए थे तो उनके पेट के साथ पैंक्रियाज में भी इन्फेक्शन मिला था। हालांकि इसके बाद सीएम सुक्खू स्वस्थ होकर प्रदेश वापस लौटे थे।अब एक बार फिर सीएम सुक्खू बीमार पड़े हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख