गगरेट (ऊना)। हिमाचल कांग्रेस का एक बड़ा नेता पंजाब में शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। इस कांग्रेस नेता के पास से पुलिस को अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस का अध्यक्ष यह कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव में टिकट का प्रवल दावेदार भी था।
कांग्रेस नेता शराब तस्करी करते गिरफ्तार
हम बात कर रहे हैं ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र का युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर की। युवा कांग्रेस गगरेट के अध्यक्ष अमन ठाकुर को पंजाब के रूपनगर जिला में पंजाब पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। अभी हाल में चंडीगढ़ से वापस लौट रहे अमन ठाकुर को पंजाब के जिला रूपनगर के भरतगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नवरात्र के पहले दिन खड्ड में नहाने गए पिता-पुत्र डूबे, एक की देह बरामद
कांग्रेस नेता के पास कितनी मिली शराब
पुलिस ने जब अमन ठाकुर की कार की तलाशी ली तो उनकी कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को कब्जे में लेकर कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया। पंजाब पुलिस ने अमन ठाकुर के खिलाफ कीरतपुर पुलिस थाना में शराब तस्करी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर बिना बताए कहीं चली गई विधवा महिला, 10 दिन से ढूंढ रहे परिजन
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी
पंजाब पुलिस ने अमन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कांग्रेस नेता के इस तरह से शराब तस्करी में पकड़े जाने से सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेताओं को बैठे बैठाए ही कांग्रेस को घेरने का भी मुद्दा मिल गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजन घर में करते रहे इंतजार, खेत में गया SPO छोड़ चुका था दुनिया
विस चुनाव में टिकट के प्रवल दावेदार थे अमन ठाकुर
बता दें कि अमन ठाकुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के प्रवल दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि बाद में कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दे दिया और उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राजेश ठाकुर को हरा कर कांग्रेस की झोली में गगरेट सीट को डाल दिया था।