#राजनीति

April 27, 2024

चुनावों के बीच CM सुक्खू ने बताई डेट: जानें, महिलाओं के खाते में कब आएंगे 3000

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर हो रहे आम चुनावों में सूबे की सत्तासीन पार्टी यानी कांग्रेस के द्वारा महिलाओं 15 सौ रुपए प्रतिमाह वाली सम्मान निधि स्कीम को खूब भुनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी इस स्कीम को सिरे से खारिज करते हुए लगतार सवाल उठा रही कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह कब से मिलेंगे।

दो महीने के हिसाब से मिलेंगे 3000 रुपए

इस सब के बीच शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रचार अभियान के दौरान डोडरा क्वार में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है और साथ ही वह डेट भी बता दी है, जब महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपए के हिसाब से दो माह के पूरे 3000 रुपए आएंगे।

यहां जानें, कब आएगा खाते में पैसा

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए हर महीना पेंशन देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस योजना की पहली किश्त 1 जून को महिलाओं के खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी, जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के खातों में 3000 रुपए डाल दिए जाएंगे।

भाजपा ने किया 1500 रुकवाने का प्रयास

इसके अलावा सीएम सुक्खू ने भाजपा पर स्त्री विरोधी होने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को रुकवाने का भरसक प्रयास किया। महिलाओं के अधिकारों को रुकवाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास तक गए। जबकि यह योजना 1 मार्च 2024 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है।

जनता सिखाएगी भाजपा की सबक

साथ ही सुक्खू ने भाजपा के ऊपर जनमत का अपमान करने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबल के सहारे भाजपा ने कांग्रेस के छह विधायकों को तोड़ लिया और सरकार गिराने का प्रयास किया, किन्तु वे सफल नहीं रहे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को इसकी सजा लोकसभा चुनावों में जरुर देगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख