राजनीति

#राजनीति

May 4, 2024

वीरभद्र सिंह के हनुमान भाजपा के हुए: शिमला सीट पर हुआ बड़ा खेल, जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal solan arki rajendra thakur bjp congress
सोलन: हिमाचल प्रदेश की राजनीति इन दिनों दल बदल के एक बड़े दौर से गुज़र रही है। इसी कड़ी में अब सूबे के सोलन जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां अर्की से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने ये शिमला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की मौजूदगी में किया।

वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाते थे राजेंद्र ठाकुर

राजेंद्र ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गुट के कुछ खास नेताओं में गिने जाते रहे हैं। जब वीरभद्र अर्की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे उस समय वो राजेन्द्र ठाकुर ही थे जो वीरभद्र के लिए जी जान से प्रचार करते थे। उसकी इस जुगलबंदी को देखकर उन्हें वीरभद्र सिंह का हनुमान भी कहा जाता था।

पहले भी विक्रमादित्य सिंह ने संभाला था मामला

मगर साल 2021 में वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद से ही उन्हें पार्टी में दरकिनार किया जाने लगा था। साल 2021 के उपचुनावों में भी उन्होंने उनकी जगह पर संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी। किन्तु उस वक्त विक्रमादित्य सिंह ने मामला संभाल लिया था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में उनको टिकट न मिलने के कारण पार्टी पर से उनका विश्वास उठ गया और वे निर्दलीय चुनाव भी लड़े। यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज बारिश-आंधी लाएगा और बिजली गिराएगा पश्चिमी विक्षोभ

चुनावों में दूसरे नंबर पर आए थे 

इन चुनावों में वो जीत हासिल नहीं कर पाए मगर अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरा बड़ा चेहरा बनकर उभरे। उन्होंने कुल वोटों का 35.46% हिस्सा अपने नाम किया, जबकि तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रत्याशी कुल वोटों का केवल 18.28% भाग ही मिला। जबकि, कांग्रेस के संजय अवस्थी इन चुनावों में 30,897 वोट के साथ 42.02% वोट पाकर विजयी रहे।

शिमला सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका 

मगर अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा का दामन थाम कांग्रेस को शिमला संसदीय सीट पर बड़ा धक्का दिया है। राजेन्द्र ठाकुर की जॉइनिंग को लेकर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि राजेन्द्र ठाकुर के भाजपा में आने से पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर राजेन्द्र ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख