#राजनीति

August 1, 2024

केंद्र से अमित शाह व जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू को दिया आश्वासन

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुबह सवेरे भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित जिला कुल्लू व मंडी में अब तक 50 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आने से लापता चल रहे हैं। जबकि अबतक कुल तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। हिमाचल में भारी तबाही को देखते हुए केंद्र सरकार ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

सीएम सुक्खू मीडिया से हुए रु.ब.रु

बतौर रिपोर्टर्सए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमलाए जिला कुल्लू व मंडी में हुई तबाही को देखते हुए तुरंत आपदा राहत हेतु सचिवालय में आपातकाल बैठक बुलाई। बैठक के बाद सीएम सुक्खू ने मीडिया से रु. ब. रु होते हुए बताया कि केंद्र की ओर से आपदा से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। यह भी पढ़ें: MLA आरएस बाली और डॉ राजेश के ठिकानों पर ED की रेड दूसरे दिन भी जारी

गृह मंत्री अमित शाह ने की सुक्खू से बात

गृह मंत्री अमित शाह व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोनिकली बात कर बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात की जानकारी ली है। बता दें कि शिमला, कुल्लू, मंडी के अलग - अलग क्षेत्रों में तकरीबन 52 लोग लापता हुए हैंण् जिनमें से अबतक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 7 लोग लापता: तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

सीएम स्वयं जा रहे मौके पर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सहायता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का समर्थन प्रदान करने का भी पूरा आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें: मधुमक्खियों के झुंड से हुआ 43 साल के बबलू का सामना: अस्पताल ले गए लेकिन.. बहरहालए मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि वह स्वयं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ रामपुर के झाकड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने जा रहे थे। लेकिन खराब मौसम के चलते सीएम सुक्खू बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए हैं और वह वापस सचिवालय लौट आए हैं।

जेपी नड्डा के जयराम ठाकुर को निर्देश

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने के निर्देश जारी किए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख