#राजनीति

May 26, 2024

हिमाचल आए राहुल गांधी: CM सुक्खू की तारीफ़ों के पढ़े कसीदे, PM मोदी को लिया आड़े हाथ

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम पांच दिन का ही समय शेष बचा है। कांग्रेस-भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने के तमाम प्रयास जारी रखे हुए है। इस कड़ी में आज कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने जिला सिरमौर के नाहन में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए, प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तारीफ़ों के पुल बांधे।

सुक्खू की तारीफ में बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा मैंने सुक्खू जी को मेहनत करते देखा है। उन्होंने 40 साल मेहनत करने के बाद मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया है। हिमाचल भाजपा को घेरते हुए राहुल ने कहा कि, भाजपा ने हिमाचल की सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की। मगर मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा अपने षड्यन्त्र में खुद ही फंस गई है।

PM के भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन

राहुल गांधी ने PM मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि PM मोदी कहते हैं, उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है। हैरत की बात तो यह है कि उनके कार्यकर्ता ताली बजाते हुए कहते हैं कि-वाह क्या बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े हैं। यह भी पढ़ें: आज राहुल गांधी भरेंगे चुनावी हुंकार, दो जनसभाएं करेंगे संबोधित उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता खुलकर यह कह रहे हैं कि मोदी सरकार 400 पार हुई तो हम संविधान को फाड़कर फेंक देंगे।

परेशानी में किसान-बागवान

राहुल गांधी ने भाजपा को किसान-बगवान विरोधी बताते हुए कहा कि, देश भर में किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ने कहा कि PM मोदी ने अडानी को हिमाचल के सेब पकड़ा दिए हैं। अडानी जी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम के लिए हम MSP लागू करेंगे।

देश बेचने का किया काम

राहुल ने PM मोदी को पूंजीपतियों का हितैषी बताते हुए कहा कि PM मोदी ने अडानी-अंबानी के हाथों देश बेचने का काम किया है। मोदी ने अडानी को एयरपोर्ट दे दिए। हिमाचल के सेब पकड़ा दिए। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर मेरा छोटा भाई, दीया लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा सांसद रेलवे स्टेशन पकड़ा दिए। PM मोदी ने दो दर्जन पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिया और हिमाचल में आई आपदा के लिए 9 हजार करोड़ नहीं दिया। जिससे साफ पता चलता है कि मोदी सरकार गरीब विरोधी है।

कई लोगों को बनाया अरबपति

राहुल ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने दो दर्जन लोगों को अरबपति बनाया है। उसी तरह हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। इसके लिए हम प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुष की अपेक्षा दुगना काम करती हैं। इसलिए हम यह पैसे महिलाओं के अकाउंट में डालेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख