#राजनीति
August 10, 2026
दिल्ली से करोड़ों की सौगात लेकर लौटे PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बोले - विकास को मिलेगी रफ्तार
सुधीर शर्मा पर भी विक्रमादित्य सिंह ने की टिप्पणी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दिल्ली दौरा काफी हद तक सफल रहा है। केंद्रीय स्तर पर लंबित और नई परियोजनाओं को लेकर उन्होंने कई अहम मुद्दे उठाए और करोड़ों रुपये की योजनाओं को आगे बढ़ाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को शिमला में उन्होंने दौरे के दौरान हुई चर्चाओं और प्रदेश को मिलने वाली सौगातों की जानकारी साझा की।
मंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल की सड़क, सुरंग और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कई योजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद अब इनके धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से बड़ी स्वीकृतियां मिली हैं:
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार अपने ही घर में बेहाल! जनता का कौन रखे ख्याल... डिप्टी CM के गृह जिला अस्पताल में 33 पद खाली
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ‘हिम चंडीगढ़’ के विकास की योजना पर सरकार काम कर रही है। आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर जल्द केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र में भविष्य की शहरी और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राजधानी शिमला की सब्जी मंडी को भी आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी है। मंत्री के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से इसके विकास की योजना है और पहले चरण में 150 करोड़ रुपये के काम जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा अमृत योजना के तहत प्रदेश की 31 स्थानीय निकायों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने का काम जारी है। मनाली में वेंडिंग जोन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जिस शेफ के खाने को चटखारे लेकर खाते थे लोग, बंद कमरे में मिली उसकी देह; सदमें में परिवार
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग के सामने सड़क संपर्क बनाए रखना बड़ी चुनौती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बारिश से बाधित सड़कों को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और लक्ष्य है कि बंद सड़कें यथासंभव 24 घंटे के भीतर यातायात के लिए खोल दी जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस बार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सरकारी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सरकार से पहले ही ड्यूटी न लगाने का आग्रह कर दिया था।
भाजपा नेता सुधीर शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।