#अपराध

August 10, 2026

हिमाचल: जिस शेफ के खाने को चटखारे लेकर खाते थे लोग, बंद कमरे में मिली उसकी देह; सदमें में परिवार

ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर कमरे में पहुंचे साथी, दरवाजा तोड़ अंदर का नजारा देख रह गए सन्न

शेयर करें:

sundernagar news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। जो शख्स कल तक एक रेस्टॉरेंट में बतौर शेफ काम कर अपने हुनर से लोगों का दिल जीत रहा था और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था, आज उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

नगर परिषद सुंदरनगर के रेस्ट हाऊस चौक के पास स्थित एक रेस्टॉरेंट में काम करने वाले शेफ का शव उनके ही किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रोज की तरह जब वह  ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और साथियों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके चलते साथियों को चिंता सताने लगी। जब वे उसके किराये के कमरे तक पहुंचे और बंद दरवाजा तोड़ा] तो अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में बिस्तर पर शेफ का शव पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मायके गई थी आशा, पंजाब में ट्रेन की चपेट में आई- शाम को लौटना था घर

जब फोन नहीं उठा तो कमरे की तरफ भागे साथी

घटना रविवार सुबह की है। रोज की तरह रेस्टॉरेंट में काम का समय हो चुका था, लेकिन शेफ सुरेंद्र सिंह नेगी अपने काम पर नहीं पहुंचे। जब काफी देर तक वह ड्यूटी पर नहीं आए, तो रेस्टॉरेंट संचालकों और सहकर्मियों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत सुरेंद्र के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। कई बार रिंग जाने के बावजूद जब दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, तो साथी अनहोनी की आशंका के चलते उनके किराए के कमरे की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया चमत्कार...बकरी को 'देवी रूप' मान रहे लोग, जानें क्या है मामला

दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे तो देखा दिल दहला देने वाला मंजर

जब साथी कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था। बार-बार आवाज देने और खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो माहौल में सन्नाटा पसरा गया। आखिरकार, सहकर्मियों ने बिना देरी किए ईंट की मदद से कमरे की कुंडी तोड़ी और दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया—सुरेंद्र सिंह नेगी बिस्तर पर बेसुध और मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें : शिमला ZP अध्यक्ष चुनाव बना रोचक : CM सुक्खू और जयराम आमने-सामने, किसके पास बहुमत?

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और मृतक के फोन से संपर्क नंबर निकालकर उनके भाई और बेटे को इस भयानक हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया।

कार्डियक अरेस्ट की आशंका

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के शवगृह में भिजवा दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) प्रतीत हो रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. भारत भूषण ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है, फिर भी मृत्यु के सटीक और वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख