#राजनीति

May 27, 2024

हिमाचल: आज प्रियंका वाड्रा भरेंगी चुनावी हुंकार, करेंगी दो जनसभाएं संबोधित

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश इन दिनों चुनावमयी हुआ पड़ा है। देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव के 6 चरण सम्पन्न होने के बाद, अंतिम चरण के चुनाव हिमाचल प्रदेश में 1 जून को होने हैं। जिसके चलते भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का हिमाचल में आना लगातार जारी है।

कल राहुल आज गरजेंगी प्रियंका

बीते कल रविवार को जहां राहुल गांधी ने शिमला व हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में दो जनसभाएं कर, जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। वहीं इस कड़ी में आज प्रियंका वाड्रा भी कांगड़ा और चंबा में दो जनसभाएं करेंगी।

चंबा और शाहपुर में भरेंगी हुंकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा आज से हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगी। प्रियंका वाड्रा 29 मई तक कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। आज प्रियंका कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य की कंगना को नसीहत: मुंबई में जाकर संभाले अपना काम-यहां मैं देख लूंगा प्रियंका की पहली जनसभा चंबा के चौगान मैदान में होगी। उसके बाद दूसरी जनसभा शाहपुर के चंबी मैदान में की जाएगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाना शुरू कर दिया है।

आनंद शर्मा के लिए मांगेंगी वोट

प्रियंका वाड्रा स्पेशल प्लेन द्वारा चंडीगढ़ से पठानकोट के लिए रवाना होंगी। प्रियंका करीब 10 बजकर 50 मिनट पर चंबा पहुंचेंगी। यहां चौगान मैदान में जनसभा को संबोधित कर प्रियंका 12:45 पर शाहपुर के चंबी के लिए उड़ान भरेंगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल आए राहुल गांधी: CM सुक्खू की तारीफ़ों के पढ़े कसीदे, PM मोदी को लिया आड़े हाथ प्रियंका इन दोनों चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट मांगने की अपील करेंगी। दोनों जनसभाओं के बाद प्रियंका वाड्रा वापस शिमला लौटेंगी।

विक्रमादित्य सिंह के लिए करेंगी रोड शो

विदित हो, 28 मई मंगलवार को प्रियंका गगरेट और कुटलैहड़ में भी चुनावी जनसभाएं करेंगी। इसके बाद 29 मई बुधवार को प्रियंका पहले कुल्लू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी और दोपहर बाद मंडी में विक्रमादित्य सिंह के लिए रोड शो करेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख