#राजनीति

October 2, 2025

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव पर बड़ा अपडेट, जानें अब कौन सी अधिसूचना हुई जारी

लोग दर्ज करवा सकते हैं अपनी आपत्तियां

शेयर करें:

Himachal Panchayati Raj Elections

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत व नगर निकाय चुनावों के हलचल तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयोग इसी कड़ी में अधिसूचना जारी कर रहा है। गौरतलब है कि करीब 2 महिने बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ताजा अधिसूचना मतदाता सूची को लेकर जारी की गई है। 

6 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट 

राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर में होने वाले पंचायत व नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार को इसकी अधिसूचना मुख्य चुनाव आयुक्त ने जारी कर दी। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बेटे नशा बेच कमा रहे थे पैसा, घर पर पुलिस का पड़ा छापा; चिट्टे-कैश समेत हुए अरेस्ट

8 से 17 अक्तूबर तक का होगा वक्त

जानकारी के मुताबिक मतदाता ड्राफ्ट जारी होने के बाद कोई भी व्यक्ति मतदाता ड्राफ्ट को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां 8 अक्तूबर से 17 अक्तूबर 2025 तक दर्ज करवा सकेंगे। इसके बाद चुनाव आयोग दावों और आपत्तियों पर 27 अक्तूबर को फैसला करेगा।

मतदाता समय पर दर्ज करें आपत्तियां 

आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि सूची का ड्राफ्ट आने के बाद वक्त रहते आपत्तियां दर्ज करवाएं। ऐसे में आयोग समय रहते समाधान भी कर पाएगा। यदि इसके बाद भी किसी मतदाता को कोई आपत्ति दर्ज करवानी है तो अपीलीय अधिकारी (DC) के पास अपील कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर जवान झारखंड में कर रहा था ट्रेनिंग, तालाब में मिली देह- सदमे में परिजन

मतदाताओं के पास 6 दिन का समय 

मतदाता 27 अक्तूबर से लेकर 3 नवंबर तक अपील कर सकता है। यानी मतदाताओं के पास कुल 6 दिन का समय है। अपीलों की जांच करने के बाद आयोग 10 नवंबर तक इस पर फैसला लेगा। ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अंतिम सूची प्रकाशित करेगा विभाग

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग पहले दावों और आपत्तियों को सुलझाएगा व लोगों के सुझाव मिलने के बाद 13 नवंबर या इससे पहले पंचायती राज चुनाव के लिए अंतिम सूची प्रकाशित करेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख