#राजनीति

May 28, 2025

MLA अनुराधा ने उगला सुक्खू सरकार का पूरा सच, बोलीं- हम जानते हैं अंदर क्या चल रहा है, रवि ठाकुर को...

कांग्रेस वर्करों को विपक्ष के खिलाफ मुखर होने की नसीहत

शेयर करें:

anuradha rana

केलांग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह प्रदेश की वित्तीय हालत, लाहौल के घटते बजट और सरकार के भीतर की सच्चाई पर खुलकर बोलती दिख रही हैं। 

कैमरे के सामने नहीं बोल सकते

अनुराधा राणा ने कहा कि हम सरकार में हैं, जानते हैं अंदर क्या चल रहा है, लेकिन कैमरे के सामने खुलकर कुछ नहीं बोल सकते। हालांकि वहीं सामने बैठा एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी वंशिका का UPSC में कमाल, देशभर में हासिल किया 15वां रैंक

लाहौल-स्पीति के बजट में भारी कटौती

विधायक ने कहा कि इस बार लाहौल-स्पीति समेत किन्नौर जैसे जनजातीय जिलों को पर्याप्त बजट नहीं मिला। खासतौर पर पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभागों की योजनाएं ठप पड़ी हैं। सड़कें हों या पानी की स्कीमेंइन पर जो थोड़ा-बहुत काम हो रहा है, वह अफसरों के डर से हो रहा है कि विधायक आ जाएंगी। 

पार्टी मजबूरियां होती हैं, लेकिन कब तक?

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि कांग्रेस वर्कर विपक्ष से नहीं लड़ रहे, आपस में ही उलझे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष सरकार के बजट पर हमला करता है, तो हमारी पार्टी के भीतर से कोई उसका जवाब क्यों नहीं देता? कभी-कभी पार्टी लाइन की मजबूरियां होती हैं, लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि सरकार ठीक चल रही है?

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर में पड़ी मिली साधु की देह, सिर पर चोटों के निशान- इलाके में फैली सनसनी

रवि ठाकुर बोले तो उपचुनाव हुआ

पूर्व विधायक रवि ठाकुर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए तो उपचुनाव हो गया। लेकिन हम वैसा नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री से बंद कमरे में बहस होती है, लेकिन बाहर कुछ कह नहीं सकते। इससे पार्टी और सरकार की छवि पर असर पड़ता है।”

कांग्रेस वर्करों को दिया संदेश

विधायक ने अपने क्षेत्र के कांग्रेस वर्करों से कहा कि वह विपक्ष के खिलाफ मुखर हों। विपक्ष का काम है आरोप लगाना, लेकिन क्या हमारे अपने सोशल मीडिया पर सरकार की तरफदारी करते हैं? उन्होंने यह सवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से ही किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख