#राजनीति

March 2, 2025

हिमाचल: सुक्खू सरकार के 8 विभागों का परफॉर्मेंस अब बस एक क्लिक पर, बना डैशबोर्ड 

अब डेटा और अन्य जानकारियों के लिए यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं 

शेयर करें:

CM Sukhu and several other peoples

शिमला। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए आम लोगों को 8 विभागों के परफॉर्मेंस को अब एक क्लिक पर ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने इसके लिए एक कॉमन प्लैटफॉर्म सीएम डैशबोर्ड का रविवार को उद्घाटन किया। इसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ने 8 विभागों के 66 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) की प्रगति एवं प्रदर्शन के आंकड़े हैं।

 

इन विभागों के संकेतक डैशबोर्ड पर 


ग्रामीण विकास के 8 केपीआई, लोक निर्माण विभाग के 8 केपीआई, जल शक्ति विभाग के 6 केपीआई, राजस्व के 7 केपीआई, महिला एवं बाल विकास के 4 केपीआई, शिक्षा विभाग के 10 केपीआई, जनजातीय विकास के 5 केपीआई तथा स्वास्थ्य विभाग के 18 केपीआई को शामिल किया गया है। सीएम ने कहा कि यह कदम विकास की गति को तेज करने तथा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों की सटीक जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू दिल्ली दौरे पर: नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, शिमला बैठे नेताओं की धुकधुकी बढ़ी

 

सटीक आंकड़े पेश करें विभाग 


सीएम डैशबोर्ड में 8 विभागों के 11 लाख से अधिक लाभार्थियों का डेटा उपलब्ध है। आगे सभी सरकारी विभागों को सीएम डैशबोर्ड के दायरे में लाया जाएगा तथा केपीआई की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद बोर्ड और निगमों को भी इस प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया जाएगा। सीएम ने विभागों से लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सही निर्णय लेने के लिए सटीक आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी करेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख