#राजनीति

November 2, 2024

सुक्खू मंत्रिमंडल में किसकी होगी ताजपोशी? आस लगाए बैठे कई विधायक, यहां जानें

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं। प्रदेश में 2 साल पूरे होने के इस अवसर पर कांग्रेस विधायकों में मंत्री बनने की इच्छा एक बार फिर जाग उठी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे एक पद को भरने के लिए हाईकमान से स्वीकृति ली जाएगी। इस बयान के बाद से विधायकों के बीच सक्रियता बढ़ गई है।

एक मंत्री की कुर्सी खाली

बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में, मुख्यमंत्री सुक्खू के अलावा केवल 11 सदस्य हैं—एक उप मुख्यमंत्री और नौ मंत्री। तीन पद पहले से ही खाली रखे गए थे, और अब एकमात्र पद को भरने की तैयारी हो रही है। कुछ विधायक अपनी वरिष्ठता, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर मंत्री बनने की संभावनाएं देख रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली मना रहा था परिवार, गौशाला में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली

मंडी और कांगड़ा में अधिक दावेदारी

मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में मंत्री पद के लिए सबसे अधिक दावेदारी हो सकती है। मंडी संसदीय क्षेत्र में मंत्री जगत सिंह नेगी वर्तमान में किन्नौर से हैं। कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति की दावेदारी भी मजबूत है।

मंडी संसदीय क्षेत्र से महिला दावेदार

बता दें कि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर इस समय मुख्य संसदीय सचिव भी हैं। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से अभी फिलहाल 1 ही मंत्री है। वहीं सुक्खू सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं है। पहली बार चुनी गई महिला विधायक अनुराधा राणा की भी मंत्री बनने की संभावनाएं चर्चा में हैं। यह भी पढ़ें : पानी के टैंक में डूबी महिला, बेटे के सिर से पिता के बाद मां का भी उठा साया

कांगड़ा पर भी सबकी निगाहें

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भी एक वरिष्ठ नेता को मंत्री बनाने की संभावना जताई जा रही है। यह स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि मुख्यमंत्री सुक्खू किसे मंत्री बनाकर विधायकों के बीच संतुलन बना पाते हैं। विधायक अपने-अपने दावों को लेकर सक्रिय हैं और राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है।

विधायकों में होड़

कांग्रेस में मंत्रिमंडल विस्तार की इस चर्चा से यह स्पष्ट है कि विधायकों में अपनी जगह बनाने की होड़ तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू को यह देखना होगा कि किसी भी निर्णय से किसी विधायक को नाराज न करना पड़े। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा विधायक इस बार मंत्री बनने में सफल होता है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय पार्टी के भीतर की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले समय में और भी उथल-पुथल संभव है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख