राजनीति

#राजनीति

November 5, 2024

कुछ ऐसा होगा हिमाचल का नया बजट- CM सुक्खू करने जा रहे बड़े बदलाव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news sukhu govt cabinet meeting budget 2025 final new changes
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें राज्य सरकार के अगले बजट को लेकर गहन चर्चा हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री के हमीरपुर रवाना होने से पहले हुई और इसमें प्रदेश सरकार के अगले बजट पर चर्चा के साथ-साथ विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली की समीक्षा भी की गई।

पूंजीगत व्यय पर फोकस

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट में बड़े बदलाव करने जा रही है, विशेष रूप से पूंजीगत व्यय पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के स्तर पर विभागों के साथ बैठक के बारे में जानकारी दी और मंत्रियों से इस पर चर्चा की। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने करीब 58 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, जबकि अगले साल बजट का आकार भी बदल सकता है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान में लगा देंगे लिफ्ट, झूठा वादा कर ऐंठे 7.25 लाख रुपए

अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने मंत्रीमंडल के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे जनहित में नवाचार करें और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई नीतियों और फ्लैगशिप कार्यक्रमों की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।"

राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास

मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश को समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है, और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, 20 दिन से लापता शख्स की खड्ड में मिली देह

सीएम सुक्खू ने की पोस्ट

CM सुक्खू ने जानकारी देते हुए बताया कि - आज शिमला में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ 2025- 26 के बजट के संबंध में चर्चा की। हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। मंत्रिमंडल सदस्यों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। [caption id="attachment_24478" align="aligncenter" width="698"]हिमाचल सीएम हिमाचल सीएम[/caption]

आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है और इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे प्रदेश के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करें और सभी वर्गों के विकास के लिए समावेशी प्रयास करें। यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोन पर आए लिंक को क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से उड़ गए 16 लाख

बैठक में मौजूद मंत्रीगण

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सहित कई अन्य मंत्रियों ने भाग लिया और राज्य की आगामी योजनाओं को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख