#राजनीति

November 28, 2024

दिल्ली में डटे CM सुक्खू, अपना दौरा बढ़ाया - यहां जानिए वजह

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरा अब दो दिन और बढ़ गया है। पहले उनकी योजना थी कि वह 29 नवंबर तक दिल्ली में रहें, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक की वजह से उनका दिल्ली प्रवास बढ़ गया है। CWC की बैठक शुक्रवार यानि 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जहां हाल ही में दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल और राजीव शुक्ला से मुलाकात

CM सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन के चुनावों पर चर्चा हुई। CM ने हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर दिसंबर में बिलासपुर में आयोजित होने वाले जश्न के लिए इन नेताओं को निमंत्रण भी दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल से क्यों गई बद्दी SP इल्मा अफरोज, सरकार ने दिया जवाब

मंत्रिमंडल में खाली पद और CPS फैसले पर चर्चा

CM सुक्खू ने इस बैठक के दौरान हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल में खाली एकमात्र पद को भरने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। हाल ही में CPS से जुड़े फैसले के बाद राज्य सरकार की स्थिति पर भी बातचीत की गई। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आला नेताओं को हिमाचल सरकार का पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास को मिलेगा 20 हजार तक वेतन, एक क्लिक में जानिए डिटेल

सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद लौट सकते हैं CM

CM सुक्खू मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए थे और अब CWC की बैठक के बाद उनकी हिमाचल लौटने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस संगठन के आगामी चुनावों और हिमाचल सरकार से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर प्रदेश में सुक्खू गुट एक्टिव हो गया है वहीं, राजा गुट भी लगातार अपने हाथ-पांव मारने की कोशिश कर रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख