राजनीति

#राजनीति

February 7, 2025

हिमाचल : खराब आर्थिक हालातों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, यहां जानें पूरी खबर

सुक्खू सरकार लेगी सलमान खुर्शीद और सैम पित्रोदा की मदद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में बढ़ती आर्थिक तंगी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा रूख अपनाने का मन बना लिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया, जिसमें प्रदेश की नीति निर्माण प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। 

इनकी ली जानी है सेवाएं 

प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षों के लिए अपनी विकास योजनाओं को आकार देने हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ IAS अधिकारी तरुण श्रीधर, और अन्य प्रमुख विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का फैसला किया है। इन विशेषज्ञों का उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा लेकर घूम रहा था युवक, एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

आर्थिक स्थिति होगी स्थिर 

सीएम सुक्खू ने कहा कि यह पहल राज्य के आर्थिक भविष्य को एक नया दृष्टिकोण देने के लिए महत्वपूर्ण होगी। इन विशेषज्ञों की मदद से राज्य के लिए एक ठोस और समग्र विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों की भलाई और पर्यावरण संरक्षण को संतुलित करेगा। 

हिमाचल 2045 संगोष्ठी शृंखला की शुरुआत

इसी के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिमाचल 2045 संगोष्ठी शृंखला की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक और पर्यावरणीय विकास को संतुलित रूप से एक साथ लाना है। यह शृंखला शिमला में डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान द्वारा तैयार किए गए रोडमैप के आधार पर आयोजित की जाएगी। इस पहल के तहत 22, 23 और 24 मार्च को संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा और जून में नीति निर्धारण के साथ इसका समापन होगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसी बात से परेशान रहता था बेटा, परिजनों को कमरे में पड़ी मिली देह

2045 का आर्थिक विजन किया जाएगा तैयार 

सीएम सकुख ने बताया कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन जुड़ाव से शुरू होगी जिससे सरकार, उद्योग, और समाज के बीच सहयोग बढ़ेगा। इसके अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा हिमाचल 2045 सतत आर्थिक विजन तैयार किया जाएगा, जो प्रदेश के समग्र विकास को बढ़ावा देगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख