राजनीति

#राजनीति

August 2, 2024

हिमाचल में त्रासदी पर अपनी सरकार को क्या सलाह दे रहे विक्रमादित्य सिंह, जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal natural disaster vikramaditya singh advice on congress government
शिमला। हिमाचल के मंडी कुल्लू और रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जाल माल का भी भारी नुकसान हुआ है। कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा पर अब कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहीं ना कहीं अपनी ही सरकार पर दबे शब्दों में हमला बोला है।

विक्रमादित्य सिंह ने जताई चिंता

दरअसल इस प्राकृतिक आपदा में लोक निर्माण विभाग को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई पुल टूट गए हैं और कई सड़कांे का नामोनिशान मिट गया है। जिस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चिंता व्यक्त की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने पिछले साल आई प्राकृतिक आपदा के समय भी चिंता व्यक्त की थी और सरकार को सचेत किया था।
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर से बोले PM मोदी: जो भी जरूरत होगी हम मदद करेंगे, वो भी तुरंत

दबी जुबान में अपनी ही सरकार को घेरा

विक्रमादित्य सिंह के कहने का अर्थ था कि योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं हो रहा है। सरकार को आने वाले समय में इस पर ध्यान देने की जरूरत है और इस ओर सख्ती से कदम उठाने होंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देखने में आया है कि नदी नालों के पास तेजी से मकानों का निर्माण हो रहा है। कई बार तो लोग नदी के साथ सटा कर मकान बना रहे हैं। जिससे पानी का बहाव रूक रहा है। यह भी पढ़ें: पैर दर्द से भाग नहीं पाई महिला, बचाने के चक्कर में 7 लोगों का पूरा परिवार बह गया

नदी नालों के पास मकान बनाने की ना दी जाए इजाजत

इस बीच जब कहीं बादल फटते हैं और बाढ़ आती है तो नदी नालों के पास बने इन घरों को भारी नुकसान होता है। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी ही सरकार को सलाह दी कि इस अवरोध को रोका जाना जरूरी है। इसे लेकर सरकार को काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें: समेज गांव का मिटा नामोनिशान: मायूस चेहरे-नम आंखें कर रही अपनों से मिलने की आस साथ ही जिला प्रशासन को भी इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नालों के कुछ दूरी तक मकान बनाने की इजाजत न दी जाए। हमें आने वाले समय में यह मजबूत कदम उठाने चाहिए। अगर हम मजबूत कदम नहीं उठाएंगे तो हर साल हमारे सामने ऐसी समस्या पैदा होती रहेंगी।

सीएम सुक्खू खुद कर रहे बचाव कार्यों की देखरेख

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि त्रासदी से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों की मौत हो रही है और कई लापता हैं, जो कि प्रदेश के लिए एक दुखद घटना है। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप् से राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों की हर तरह से सहायता करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पतालों में भी घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: राजबन में मिली दो मासूमों की देह, तीन घरों के साथ दफन हुए थे 12 लोग

डीसी विधायकों ने मुझे यात्रा ना करने को कहा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के डीसी और विधायकों से बात की है और उन्होंने मुझे सलाह दी है कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा ना करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया या है। मैं प्रदेश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह कृप्या घर में ही रहें और सुरक्षित रहें। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटी के साथ लापता हो गई पत्नी, विदेश से फोन करता रहा पति

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख