#राजनीति

May 21, 2026

हिमाचल नगर परिषद चुनाव नतीजों पर भाजपा की लड़ाई- सांसद और पूर्व मंत्री में खुलकर टकराव

टिकट मिलना या कटना राजनीति का हिस्सा

शेयर करें:

Political Clash

कांगड़ा। हिमाचल भाजपा में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। कांगड़ा के नूरपुर में जिला परिषद चुनावों के बीच सांसद और पूर्व मंत्री के बीच तीखी बयानबाजी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे प्रत्याशियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा के भीतर बढ़ती गुटबाजी अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है, जिससे संगठन की एकजुटता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

टिकट मिलना या कटना राजनीति का हिस्सा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला परिषद चुनावों में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया समर्थित उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने नूरपुर और फतेहपुर की राजनीति का माहौल गर्मा दिया है।

यह भी पढ़ें : सोने का बोल कमरे में गई 16 वर्षीय लड़की, कुछ घंटों बाद मां को मिली लाडली की देह

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि टिकट मिलना या कटना राजनीति का हिस्सा है, लेकिन उनका रिश्ता संगठन से कभी खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है।

केवल बयानबाजी से विकास नहीं होता

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने विधायक और सांसद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल बयानबाजी से विकास नहीं होता, बल्कि जमीन पर काम करने की जरूरत होती है। राकेश पठानिया ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में नूरपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं शुरू हुई थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, कटघरे में सरकार- मुख्य सचिव की नियुक्ति पर मांगा जवाब

उन्होंने कांगड़ा घाटी की बंद रेल सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई और कहा कि जनता सब देख रही है कि किसने विकास किया और कौन सिर्फ राजनीतिक बयान दे रहा है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख

वहीं, कांगड़ा से भाजपा सांसद राजीव भारद्वाज ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठन की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग निजी महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल जेल में सजा काट रहे कैदी की मौ*त : SP ऑफिस पहुंचे परिजन, जांच की उठाई मांग

जिला परिषद चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ अलग प्रत्याशी उतारना सीधा भीतरघात है और ऐसे नेताओं के खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा।

जनता सही समय पर सबका जवाब देगी

सांसद राजीव भारद्वाज के बयान के बाद राकेश पठानिया ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी विरोधी बताना गलत है। उन्होंने कहा कि जनता सही समय पर सबका जवाब देगी और क्षेत्र में किसने काम किया है, यह लोगों को अच्छी तरह पता है। भाजपा की यह अंदरूनी खींचतान अब कांगड़ा की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख