राजनीति

#राजनीति

January 24, 2025

'AAP' पर अनुराग का तंज, कहा- महिलाओं का अपमान ही केजरीवाल की पहचान

अनुराग बोले दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत ईमानदार सरकार 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag Thakur Delhi Election

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया है। अनुराग ठाकुर काफी दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी करार दिया है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत है यहां ईमानदार सरकार आए। ना कि भ्रष्टाचार में डूबी आप।

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में किया चुनाव प्रचार

अनुराग ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली व द्वारका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली की जनता के मन में आम आदमी पार्टी के लिए गुस्सा भरा हुआ है। लोग खुलकर बोल नहीं रहे, लेकिन गुस्सा बहुत है आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, उनके अहंकार और आपराधिक छवि के बारे में। ये सारे उनको बहुत भारी पड़ने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में 8 स्कूलों पर ताला जड़ेगी सुक्खू सरकार ! जानें क्यों

आप में ईमानदार नेताओं का अकाल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ईमानदार नेताओं का अकाल पड़ गया है। अरविंद केजरीवाल ने साल 2013 में कहा था कि भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। उसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं का जेल जाने में रिकॉर्ड बनता गया। आम आदमी पार्टी के 15 विधायक जेल गए, 8 मंत्री जेल गए, एक सांसद जेल गए, उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री भी जेल गए और वह जेल से ही सरकार भी चलाते रहे। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट ने दी होम स्टे पॉलिसी को मंजूरी, राज्य कैडर में आएंगे ये कर्मचारी

केजरीवाल का महिला विरोधी चेहरा आया सामने

सांसद ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का महिला विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है। आप सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उनका हर क्षेत्र में अपमान हुआ है। आज महिलाओं का अपमान ही अरविंद केजरीवाल की पहचान बन गई है। नारी शक्ति के प्रति इनके पापों की लिस्ट इतनी लंबी चौडी है, कि उसको बयां करना मुश्किल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

अपनी ही सांसद को घर बुलाकर पिटवाया

केजरीवाल ने अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल को घर बुला कर पिटवाया, उसके बाद अपने ही नेताओं से उनपर अभद्र टिप्पणी करवाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की फोटो पोस्टरों से गायब कर दी। उनको इलेक्शन कैम्पेन में साइड लाइन करके दिखा कि वो नारी शक्ति को दबाने में किसी भी हद तक जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट ने भांग की खेती को दी सैद्धांतिक मंजूरी, PWD को मिलेंगी नई बोलेरो

 

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को एक हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन उससे मुकर गए। बेटियों के लिए पाठशाला खुलवाने का वादा किया था। पाठशाला की जगह उन्होंने मधुशाला खुलवा दीं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि घटिया शिक्षा व्यवस्था के चलते केजरीवाल के राज में दिल्ली में हजारों बेटियां स्कूलों में फेल हो रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख