मंडी। हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सबसे हॉट सीट मंडी में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जुबानी जंग तेज हो रही है। इसी बीच अब कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर जोरदार हमला बोला है। उनका कहना है कि कंगना मुंबई में जाकर अपना काम संभाले। यहां की जिम्मेदारी वे खुद ही संभाल लेंगे।
कंगना कहती है वह अपनी फिल्में अधूरी छोड़ आई है
विक्रमादित्य सिंह आज कंगना के गृह क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कंगना पर जमकर जुबानी हमला बोला। विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना खुद ही कह रही है कि वह मुंबई में अपनी फिल्में अधूरी छोड़ कर आई है।
यह भी पढ़ें: किसानों का कर्ज होगा माफ, बेरोजगारों के लिए लाएंगे ‘पक्की नौकरी’ योजना
ऐसे में यह तो यह है कि चुनावों के बाद कंगना हिमाचल में नहीं दिखने वाली है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब यह जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा सांसद चाहिए।
एक दो फिल्में मैं भी कर सकता हूं
हालांकि मजाकिया अंदाज में विक्रमादित्य सिंह ने यह भी कहा कि फिल्मी दुनिया में उनका कोई काम नहीं है। लेकिन अगर वह फिल्मी दुनिया में जाते हैं तो एक या दो फिल्में तो कर ही लेते। क्योंकि फिल्मों में काम करना इतना भी बड़ा काम नहीं होता है।
क्षेत्रवाद की राजनीति कर ही भाजपा
कंगना के गृह क्षेत्र में विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं पर भी हमला बोला। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हिमाचल में भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति कर रही है।
यह भी पढ़ें: नदी में डूबा 22 वर्षीय नितेश, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
कंगना को मंडी की बेटी बताकर वोट हथियाने के लिए क्षेत्रवाद का सहारा लिया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं। मैं किसी क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का बेटा हूं और पूरे प्रदेश का विकास ही मेरा धर्म है।
मैं पूरे प्रदेश का हूं बेटा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र ने कभी हिमाचल में क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने कभी प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम पर नहीं बांटा। स्व वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक दृष्टि से देखा और पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया। मैं भी उनका ही बेटा हूं और पूरे प्रदेश को अपना क्षेत्र समझता हूं।
सत्ता में आते ही बंद करेंगे अग्निवीर योजना
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने अग्निवीर योजना पर भी बड़ी बात कही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनते ही हम अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे। यहां तक कि जिन युवाओं ने अग्निवीर योजना के लिए फार्म भरे हैं, उनकी भी रेगुलर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर मेरा छोटा भाई, दीया लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा सांसद
विक्रमादित्य सिंह ने पिछले दिनों एक अग्निवीर युवा के शहीद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब उसकी पार्थिव देह हिमाचल लाई गई तो उसकी देह पर तिरंगा झंडा तक नहीं था। उसे ना राजकीय और ना ही सैन्य सम्मान दिया गया। हम इस योजना को आने वाले समय में बंद कर देंगे।