राजनीति

#राजनीति

May 14, 2024

कंगना का नामंकन आज: कई दिग्गज रहेंगे साथ- भारी रोड शो की तैयारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal loksabha kangana election mandi bjp congress
मंडी। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव सातवें अर्थात अंतिम चरण में होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दौर चल रहा है। बीते दिनों लगभग सभी कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपना नामांकन चुनाव आयोग के समक्ष दर्ज कर दिया है।

कंगना अपना नामांकन करेंगी दाखिल

हालांकि, हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। वह नामांकन के अंतिम दिन मंडी संसदीय सीट से अपना नामांकन भरेंगी।

बीजेपी के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

बताया जा रहा है कि कंगना आज सुबह करीब 11 बजे वह पड्डल मैदान से सेरी मंच तक एक रोड शो करेंगी। फिर इसके बाद आज दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन उपायुक्त कार्यालय में दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान कंगना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भाजपा के अन्य कई नेता भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर के पास कितना पैसा ? दो राइफल रखते हैं- गाड़ी एक भी नहीं

शक्ति प्रदर्शन करेंगी कंगना

नामांकन के बाद कंगना सेरी मंच में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक और 2022 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कंगना अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगी।

बॉलीवुड छोड़ राजनीति का थामा दामन

गौरतलब है कि कंगना रनौत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह बहुचर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मगर अब उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया है। उनके अनुसार वो अब फिल्मों से ऊब चुकी हैं और राजनीति में अपना सितारा आजमाना चाहती हैं।

विरोधियों पर रहती हैं हावी

बता दें कि आए दिन कंगना अपने विरोधियों पर कटाक्ष के कारण मीडिया में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने मंडी से कांग्रेस प्रत्यशी विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी पर निजी टिप्पणी कर दी थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी की गई थी। यह भी पढ़ें: मारकंडा का जलवा कायम: भारी भीड़ संग किया नामांकन, समझें समीकरण मंडी संसदीय सीट पर कंगना रनौत की एंट्री से यहां मुकाबला और भी रोचक हो गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह लगातार कंगना पर जुबानी हमला बोलते रहते हैं। वहीं कंगना रनौत भी आए दिन विक्रमादित्य पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां करती रहती हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख