शिमला। देशभर में हुए लोकसभा के आम चुनाव की आज गिनती की जा रही है। इसमें हिमाचल प्रदेश की कुल चार संसदीय सीटों पर जारी गणना में अब तक भाजपा ने बेहतर बढ़त बनाए हुई है। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत प्रत्याशी, हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उतारा था। मगर अब तक की मतगणना में विक्रमादित्य पचास हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
क्या राज परिवार से जनता का मोह भंग हुआ..?
बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र में अबतक हुई में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को कुल 404319 वोट मिले हैं। विक्रमादित्य को कुल 352842 वोट मिले हैं। जिससे कंगना 51477 मतों से लीड बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सुजानपुर उपचुनाव जीत गई कांग्रेस: धूमल को हारने वाले राजिंदर राणा हारे
विदित हो मौजूदा समय में मंडी संसदीय क्षेत्र की संसद विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर यहां विक्रमादित्य सिंह की हार होती है तो यह राजा परिवार के किए भविष्य में राजनीतिक दृष्टि से नुकसानदायक होगी।
कांगड़ा-चंबा में कांग्रेस ने दिया बाहरी प्रत्याशी
इसके अलावा बात करें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की तो, यहां अबतक हुई गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज 471493 मत पड़े हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को 288232 मत पड़े हैं। जिस कारण भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज 183261 मतों से आगे हैं। लोगों द्वारा यहां से इतनी लीड का कारण कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा क्षेत्रीय उम्मीदवार न होना बताया जा रहा है।
एक वोट पीएम, एक वोट सीएम से अनुराग को नुकसान
वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अबतक हुई गिनती में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को कुल 386640 मत पड़े हैं और सतपाल सिंह रायजादा को कुल 268349 मत पड़े हैं। जिससे अनुराग ठाकुर 118291 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि एक वोट पीएम एक वोट सीएम के नारे के चलते इस बार साल 2019 के मुकाबले अनुराग सिंह ठाकुर की जीत का मार्जिन थोड़ा काम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया वैन चालक, गई जान
शिमला संसदीय क्षेत्र में अबतक हुई गिनती में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 380084 वोट पड़े हैं और उनके प्रतिद्वंदी विनोद सुल्तानपुरी को कुल 319980 वोट पड़े हैं। जिससे सुरेश कश्यप 60104 मतों से आगे चल रहे हैं।