#राजनीति

June 1, 2024

हिमाचल: EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, भाजपा के पास हैट्रिक का मौका

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में आज चार लोकसभा के साथ साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जनता ने वोट के माध्यम से अपना फैसला सुना दिया है। लोकसभा के साथ साथ विधानसभा प्रत्याशियों का भविष्य भी अब ईवीएम में कैद हो गया है। इन प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला अब चार जून को होगा। ऐसे में जनता के साथ साथ प्रत्याशियों की धुकधुकी भी बढ़ गई है। बता दें कि भाजपा पिछले दो बार से हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर विजय पताका लहरा रही है। अब देखना यह है कि क्या भाजपा इस बार भी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी।

विधानसभा सीटों के परिणाम काफी अहम

हिमाचल में छह सीटों पर हुए उपचुनाव अपने आप में कुछ ज्यादा ही खास हैं। क्योंकि जिन छह सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उन सीटों पर जनता ने डेढ़ साल पहले भी अपना फैसला सुनाया था। लेकिन डेढ़ साल बाद ही इन विधायकों ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए और अब ये छह पूर्व विधायक दूसरी पार्टी से दोबारा चुनावी मैदान में हैं। यह भी पढ़ें: धूमल परिवार ने एक साथ डाला वोट: मतदान के बाद अनुराग ने किया बड़ा दावा

जनता ने किस पर लुटाया प्यार 4 को चलेगा पता

इन छह सीटों पर उतरे प्रत्याश्यिों के भविष्य का फैसला जनता ने वोट से कर दिया है। इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। जिसका खुलासा 4 जून को मतगणना के बाद होगा। यह भी पढ़ें :CM सुक्खू के खिलाफ EC से शिकायत: कहीं भारी ना पड़ जाए ये गलती! चार जून को ही यह साफ होगा कि जनता का मूड़ किस ओर हैं। अब देखना यह है कि क्या जनता ने इन प्रत्याशियों पर दोबारा अपना प्यार लुटाया है, या फिर इन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

उपचुनाव परिणाम बदलेंगे सत्ता के समीकरण

बता दें कि इन छह विधानसभा सीटों के परिणाम के बाद हिमाचल की सत्ता के समीकरण भी बदलने के आसार हैं। अब देखना यह है कि भाजपा सरकार कांग्रेस के आंकड़े के करीब पहुंच पाती है, या फिर सुक्खू सरकार के आंकड़ों में इजाफा होता है। कुल मिलाकर 4 जून को हिमाचल की सत्ता के समीकरणों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल में हुई EVM की अदला-बदली: सांसद की जगह रख दी MLA वाली मशीन बता दें कि हिमाचल के धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, गगरेट और लाहौल-स्पीति में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ है। धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा और देवेंद्र जग्गी के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसी तरह से बड़सर में भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल और कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के बीच मुकाबला है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में मतदान का समय खत्म: 5 बजे तक 66.56 फीसदी वोटिंग कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भुट्टो और कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा चुनावी मैदान में हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के बीच काफी रोमांचक मुकाबला माना जा रहा है। जबकि लाहौल.स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख