#राजनीति

June 4, 2024

हिमाचल में भाजपा ने तीसरी बार किया क्लीन स्वीप, लगाई जीत की हैट्रिक

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के मतों की गणना लगभग पूरी हो चुकी है। हिमाचल भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। यह तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ किया है और जीत की हैट्रिक लगाई है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रदेश की चारों सीटें मोदी की झोली में डाल दी हैं। बड़ी बात यह है कि चारों सीटों में सबसे बड़ी जीत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा को मिली है। यहां राजीव भारद्वाज ने 247343 मतों से जीत दर्ज की है।

हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा की जीत

हिमाचल की सबसे हॉट सीट मानी जा रही मंडी और हमीरपुर पर मुकाबला काफी रोचक रहा। हालांकि यहां के चुनाव परिणाम काफी चौंकाने वाले सामने आए। दोनों ही भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को हराया। हमीरपुर सीट पर जहां चार बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की साख दांव पर लगी थी। वहीं दूसरी तरफ मंडी से कंगना को जिताने के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया था।

भाजपा ने तीसरी बार किया क्लीन स्वीप

इसी तरह से कांगड़ा और शिमला सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन जब मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी शुरू से लेकर अंत तक पिछड़ते ही गए और एक बड़े मार्जन से भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। हिमाचल में भाजपा ने इससे पहले 2014 में चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2019 में भी भाजपा ने कांग्रेस को क्लीन स्वीप किया था।

यह भी पढ़ें: बागियों को जनता ने ठुकराया: सिर्फ दो सीट पर BJP आगे, सुक्खू सरकार को राहत

कंगना ने विक्रमादित्य को हराया

मंडी सीट पर कंगना का मुकाबला कांग्रेस के तेज तर्रार नेता विक्रमादित्य सिंह से था। यहां पूरे डेढ़ माह तक जमकर जुबानी जंग चली और आखिरकार कंगना ने मंडी को जीत लिया। यह भी पढ़ें: हमीरपुर से फिर अनुराग: CM-डिप्टी सीएम भी नहीं मिटा पाए जीत का सूखा कंगना रनौत को 525691 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 452995 वोट ही मिले। जिसके चलते कंगना ने 72696 मतों विक्रमादित्य सिंह को हरा कर मंडी सीट पर कब्जा कर लिया है।

अनुराग ठाकुर ने लगाया जीत का पंजा

इसी तरह हमीरपुर सीट पर भी मुकाबला रोचक था। यहां एक तरफ जहां अनुराग ठाकुर थे, वहीं दूसरी तरफ सत्ता में बैठी कांग्रेस के सीएम और डिप्टी सीएम का गृह जिला होने से मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था। लेकिन फिर भी हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम अपने प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को जीत दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए। यह भी पढ़ें: सुजानपुर उपचुनाव जीत गई कांग्रेस: धूमल को हारने वाले राजिंदर राणा हारे हमीरपुर सीट पर अनुराग ठाकुर को 592416 वोट पड़े। उन्होंने अपने विरोधी सतपाल रायजादा को 177999 मतों के अंतर से हराया।

पिता की राजनीति विनोद के नहीं आई काम

वहीं अगर बात शिमला संसदीय क्षेत्र की करें तो यहां भाजपा ने पूर्व सांसद सुरेश कश्यप को ही टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया था। यह भी पढ़ें: कंगना ने जीत लिया मंडी: विक्रमादित्य सिंह की हार से बैकफुट पर आई कांग्रेस विनोद के पिता काफी सालों तक शिमला से सांसद रह चुके थे। लेकिन कांग्रेस का यह दांव भी सही नहीं बैठा और सुरेश कश्यप ने 90548 मतों से बड़ी जीत दर्ज की।

भारद्वाज ने बड़े मार्जन से हासिल की जीत

कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा ने इस बार राजीव भारद्वाज को टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने आनंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन यहां पर भी कांग्रेस का खेला काम नहीं आया और राजीव भारद्वाज बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को चित कर दिया। राजीव भारद्वाज ने हिमाचल लोकसभा की चारों सीटों में से सबसे बड़े मार्जन 247343 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख