हमीरपुर। देश भर सहित हिमाचल की चार लोकसभा सीटों की मतगणना सुबह से जारी है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर लगभग जीत दर्ज कर चुके हैं। फिलहाल वह डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
लगातार 5वीं जीत दर्ज करेंगे अनुराग
अभी तक के रुझानों में हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर 1.67 लाख वोटों के बड़े मार्जिन से आगे हैं। इन रुझानों से लगभग-लगभग साफ है कि कांग्रेस हमीरपुर सीट को खो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बागियों को जनता ने ठुकराया: सिर्फ दो सीट पर BJP आगे, सुक्खू सरकार को राहत
पिछले चार बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांचवी बार जीत का परचम लहरा दिया है। अनुराग ठाकुर के समर्थकों में खुशी का माहौल है।
कांग्रेस ने दिया था अपना सबसे मजबूत प्रत्याशी
आपको बता दें कि हमीरपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विरोध में दिग्गज नेता सतपाल रायजादा को चुनावी मैदान में उतारा था। मतगणना के अभी तक के रुझानों में रायजादा 1.67 लाख वोटों से पीछे चल रहे हैं।
नहीं चला CM और Deputy CM का जादू
प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भी कांग्रेस का हमीरपुर में जीत का सूखा नहीं मिट पाया है। अभी तक के रुझानों को देखकर माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर लगभग 2 लाख वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ें: सुजानपुर उपचुनाव जीत गई कांग्रेस: धूमल को हारने वाले राजिंदर राणा हारे
आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अच्छा होल्ड है। ऊना विधानसभा क्षेत्र को मुकेश अग्निहोत्री का तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गढ़ माना जाता है। ऐसे में दोनों के समर्थन के बावजूद सतपाल रायजादा हमीरपुर सीट से जितने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।