#राजनीति

December 2, 2024

हिमाचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी का तीसरी बार शिलान्यास- पूर्व CM की पट्टिकाएं हटाईं

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी ढली सब्जी मंडी का तीसरी बार शिलान्यास किया गया है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ढली मंडी परिसर में इसका फाउंडेशन स्टोन रखा। हालांकि, यह शिलान्यास तीन साल में तीसरी बार हो रहा है। गौर रहे कि इससे पहले 2 बार पहले भी शिलान्यास किया जा चुका है।

पहला शिलान्यास 2017 में हुआ था

बताते चलें कि 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मंडी के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया था। मगर, उसके बाद इस प्रोजेक्ट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। कई बार किसानों और आढ़तियों ने मंडी के विस्तार की मांग की, लेकिन मार्केटिंग बोर्ड और कृषि उपज विपणन समिति (APMC) शिमला-किन्नौर ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिर से इसका शिलान्यास किया था। बावजूद इस शिलान्यास के बाद भी मंडी का विस्तार एक ईंट भी नहीं रखा गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में शहीद हुआ वीर जवान, एक साल के मासूम ने खोया पिता

CM सुक्खू का दावा – 36 करोड़ से होगा विस्तारीकरण

अब CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह तीसरी बार शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इस विस्तारीकरण के लिए 36 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और मंडी में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें नई दुकानें, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी, जो किसानों और आढ़तियों के लिए सहायक साबित होंगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : हीरोपंती करना पड़ा महंगा, सड़क पर पलटी बाइक- 3 थे सवार

APMC को मिलती है सबसे अधिक आय

बता दें कि ढली सब्जी मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है और यहां से APMC को सबसे अधिक आय प्राप्त होती है। खासकर सेब की बिक्री से APMC को करोड़ों रुपये की इनकम होती है। सेब पर APMC एक फीसदी मार्केट फीस वसूलती है। जिससे इसे स्थिर और उच्च आय मिलती है। हालांकि, बजट उपलब्ध होने के बावजूद भी मंडी का निर्माण नहीं हो सका है।

प्रदेश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मंडी

इस मामले पर APMC शिमला-किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने कहा कि ढली मंडी का विस्तार बेहद जरूरी है, क्योंकि यह प्रदेश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मंडी है। उनका कहना था कि पूर्व में मंडी के दो शिलान्यास हुए थे, लेकिन किसी ठोस कदम की शुरुआत नहीं हो पाई। अब, CM सुक्खू के नेतृत्व में यह परियोजना फिर से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजन कर रहे थे बेटे को फोन, मौसी को कमरे में पड़ी मिली देह

ढली में नव निर्मित बस अड्डे का उद्घाटन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ढली में नव निर्मित बस अड्डे का उद्घाटन भी किया। इस बस अड्डे से अब अप्पर शिमला के लिए बसें संचालित होंगी, जिससे इलाके में यात्रा की सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी। यह दिलचस्प है कि तीन शिलान्यासों के बाद अब ढली मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिकाएं हटा दी गई हैं और मुख्यमंत्री सुक्खू के नाम की पट्टिका लगाई गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख