#राजनीति

December 4, 2024

हिमाचल BJP में छलक रहा सत्ता से दूर होने का दर्द, चोर रास्ते से किया हथियाने का प्रयास

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार पर आए दिन आरोपों की झड़ी लगाने वाले भाजपा नेताओं पर आज प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जमकर घेरा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं में सत्ता से दूर होने का दर्द बार बार छलक रहा है। जिसके चलते ही आए दिन कांग्रेस सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चोर रास्तों से प्रदेश की सत्ता को हथियाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

बीजेपी में छलक रहा सत्ता से दूर जाने का दर्द

सत्ता से दूर जाने का दर्द उनके चेहरों पर बार बाद छलक पड़ता है। कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए उन्होंने सारे प्रयत्न कर लिए, लेकिन हर बार उन्हें नाकाम ही हाथ लगी। बीजेपी का ऑपरेशन लोट्स बुरी तरह से फेल हो गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को जनता के फैसले का स्वागत करना चाहिए था, और एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और जनता के फैसले को बदलने का प्रयास करते रहे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शाही महात्मा गैंग के 9 और लोग अरेस्ट, सलाखों के पीछे बैठे साथियों ने बताया पता

हिमाचल में हैं भाजपा के दो गुट

डिप्टी सीएम ने तो यहां तक कह दिया कि हिमाचल में दो गुट बने हुए हैं। जिसमें एक गुट भाजपा O है और दूसरा गुट भाजपा C है। ( भाजपा O यानी ऑरिजनल और C यानी कांग्रेस) इसमें भाजपा O वाले गुट में असली भाजपा के नेता हैं, जबकि भाजपा के C वाले गुट में वह नेता हैं जो कांग्रेस से भाजपा में गए हैं। इन दोनों ही गुटों में बड़े स्तर की गुटबाजी चली हुई है। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष राजीब बिंदल के बीच संघर्ष चल रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजन घर में कर रहे थे इंतजार, खेत में काम करते व्यक्ति की थम गई सांसें

कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का किया प्रयास

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले तो राजनीतिक तौर पर हिमाचल में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। इसमें जब भारतीय जनता पार्टी असफल रही, तब आर्थिक तौर पर भी कांग्रेस सरकार को कमजोर करने का प्रयास किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बीते दो साल में हिमाचल प्रदेश में लगातार अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की गई। लेकिन कांग्रेस अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार में होंगी ताजपोशियां, ओहदे के लिए CM से नजदीकियां बढ़ा रहे नेता

सत्ता गिराने का हर प्रयास कर चुके भाजपा नेता

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा नेता आए दिन प्रदेश में सरकार के प्रति झूठ फैला रहे हैं। लेकिन जनता को सब पता है कि किसने क्या किया है। भाजपा के नेता कांग्रेस के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के लिए दिल्ली तक की दौड़ लगाते हैं और प्रदेश के अधिकारों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उनका हर प्रयास कांग्रेस की सरकार को गिराना और सत्ता हथियाना है। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा ढूंढती है नए-नए शब्द

बिलासपुर में भाजपा का लेखा जोखा भी करेंगे उजागर

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यक्रम में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल की नाकामियों का लेखा जोखा भी रखा जाएगा। ताकि जनता को पता चल सके कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में किस तरह से प्रदेश को लूटा है और सिर्फ वोट की राजनीति की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख