#राजनीति

June 11, 2025

दिल्ली में राहुल-प्रियंका से मिले मंत्री विक्रमादित्य, शिमला आने को दिया न्योता- जानें पूरी वजह

3 जून को वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला बुलाए राहुल-प्रियंका

शेयर करें:

 vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इन दिनों दिल्ली में कई बड़े मंत्रियों और कांग्रेस आलाकमान संग मुलाकात कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नीतिन गडकरी संग मुलाकात की थी, वहीं पिछले कल यानी मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की है। 

राहुल-प्रियंका से हुई मुलाकात

विक्रमादित्य की दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं से मुलाकात ने प्रदेश कांग्रेस में नई राजनीतिक सरगर्मियों को जन्म दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल में सात महीने से ठप पड़े कांग्रेस संगठन की दुर्दशा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि न कार्यकर्ता सुने जा रहे हैं, न संगठन की कोई दिशा है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी मचाएगी तांडव- जानें कब मिलेगी राहत

23 जून को शिमला आने के लिए दिया निमंत्रण

विक्रमादित्य सिंह ने 23 जून को शिमला में होने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती कार्यक्रम के लिए गांधी परिवार को आमंत्रित किया है। इसी बहाने उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर गहराते संकट पर भी नेतृत्व से संवाद किया।

राजनीति पर भी चर्चा

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 6 नवंबर को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। तब से अब तक कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है, सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : चिट्टा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, धंधे से कमाए थे लाखों- पुलिस ने की प्रॉपर्टी जब्त

गुटबाजी ने फंसा दिया है संगठन

पार्टी सूत्रों की मानें तो विक्रमादित्य सिंह ने यह मुद्दा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के समक्ष गंभीरता से उठाया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रदेश में जल्द से जल्द नया संगठन बनाया जाए, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फिर से ऊर्जा लौटे। वर्तमान स्थिति में पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी ही संगठन निर्माण की राह में सबसे बड़ी रुकावट बन गई है।

May be an image of 2 people, flower and dais

यह भी पढ़ें: हिमाचल : मीटर लगाने गए टीमेट का फिसला पांव, करंट ने छीने प्राण- डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली में सक्रिय

दिल्ली में केवल विक्रमादित्य ही नहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी सक्रिय नजर आए। उन्होंने भी प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की, जिससे यह कयास भी लग रहे हैं कि राज्य के सियासी समीकरणों को लेकर भी कुछ गुप्त रणनीतियां बन रही हैं।

 पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख