राजनीति

#राजनीति

May 16, 2024

हिमाचल कांग्रेस की बड़ी गलती, जो खुद नहीं जीते-उन्हें बना दिया स्टार प्रचारक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal congress star campaigner list lose leaders kaul singh asha kumari ramlal
शिमला। हिमाचल के चुनावी दंगल को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल किए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में प्रचार के लिए विधानसभा चुनावों में तीन हारे हुए दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारकों वाली सूची में जगह दी है।

लगातार दो बार मिल चुकी है हार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को द्रंग विधानसभा क्षेत्र से दो बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है। साल 2022 में कांग्रेस की जीत के बावजूद भी कौल सिंह ठाकुर मात्र 618 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने इनको अपने स्टार प्रचारकों की सूची में लाकर इनपर विश्वास जताया है।

आशा कुमारी और रामलाल भी शामिल

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर रामलाल और डलहोजी विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री रही आशा कुमारी भी शामिल है। लेकिन वह भी 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी सीट गंवा चुकी हैं। 2022 में वो अपने विरोधी नेता डीएस ठाकुर से 9,918 मतों के अंतर से चुनाव हार गईं थी, जबकि उनको कुल 23,570 मत प्राप्त हुए थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल के चुनाव में 84 प्रत्याशी मैदान में : महिलाएं सिर्फ 8- समझें समीकरण इसी प्रकार पूर्व मंत्री ठाकुर रामलाल भी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे थे। हालांकि रामलाल ठाकुर मात्र 171 मतों के अंतर से चुनाव हारे थे। उन्हें 29,232 वोट मिले थे। 2022 में उनके प्रतिद्वंदी रणधीर शर्मा 29,403 वोट प्राप्त कर चुनाव जीत गए थे। कांग्रेस ने इन तीनों हारे हुए नेताओं पर विश्वास जताते हुए इन्हें हिमाचल में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा ने कसा तंज

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने के बाद भाजपा नेता इन हारे हुए कांग्रेस नेताओं पर कई तरह के व्यंग्य कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो नेता अपनी सीट नहीं बचा सके, उन्हें ही कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने हिमाचल से स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 21 नामों को शामिल किया है। यह भी पढ़ें : कितने करोड़ की मालकिन हैं कंगना, एक क्लिक पर जानें संपत्ति का पूरा ब्यौरा ऐसे में अब देखना रोचक होगा कि लोकसभा चुनावों में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी और नैना देवी विधानसभा सीट से रामलाल ठाकुर कांग्रेस पार्टी के लिए कितना असरदार साबित हो पाएंगे।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख