नाहन। हिमाचल में PM मोदी और अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल की सियासी माहौल में गर्माहट ला दी। नाहन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक तरफ PM मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला, वहीं सत्ता में आने पर कांग्रेस प्रदेश के विकास के लिए क्या करने वाली है, की जानकारी भी दी।
पहली नौकरी पक्की अधिकारी योजना लाएगी कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 30 लाख पद खाली पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल आए राहुल गांधी: CM सुक्खू की तारीफ़ों के पढ़े कसीदे, PM मोदी को लिया आड़े हाथ
राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो इन 30 लाख पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगे। कांग्रेस ग्रेजुएट युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की अधिकार नई योजना लेकर आएगी।
युवाओं को पक्की नौकरी देगी कांग्रेस
देश के बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश की बेहतरीन कंपनियों में युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी। एक साल में बेरोजगार युवाओं के लिए बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए जमा करवाए जाएंगे।
सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों के कर्ज को माफ करने का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, हम सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
गरीब महिलाओं के खाते में आएंगे 8500 रुपए
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने देश में 22 अरबपति बनाए हैं। लेकिन हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। देश के सभी गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर मेरा छोटा भाई, दीया लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा सांसद
हर गरीब परिवार में एक महिला को चुना जाएगा और 5 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट पर 8 हजार 500 रुपए जमा होंगे।
राहुल ने मीडिया पर भी बोला हमला
इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया पर भी हमला बोला। कहा टीवी पर अंबानी की बेटी की शादी तो दिखाई जाती है, लेकिन कभी किसान-बागवान नहीं दिखाया जाता। देश में 22-25 लोग जो भी सपना देखते हैं, वह पूरा हो जाता है।
बाकी हिंदोस्तान देखता ही रह जाता है। पूरा देश जानता है कि अगर नरेंद्र मोदी है तो अडानी-अंबानी का बिजनेस आसमान में जाएगा।