#राजनीति

December 19, 2024

कांग्रेस MLA के साथ धरने पर बैठे CM सुक्खू, बोले-सत्ता के नशे में चूर हैं अमित शाह

शेयर करें:

धर्मशाला। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉक्टर भीमराव आंबडेकर पर दिए एक बयान के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूरे देश में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल रही है। इसी कड़ी में हिमाचल कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

तपोवन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसका आज दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को तपोवन में विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें : “सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया?”- विधानसभा में गूंजा ऐसा नारा

अमित शाह की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

दरअसल कांग्रेस विधायकों ने यह प्रदर्शन देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने को लेकर किया था। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निमाता का अपमान किया है और उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की है। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से अपने बयान पर माफी मांगने के साथ साथ इस्तीफे तक की मांग कर डाली है।

क्या बोले सीएम सुक्खू

हिमाचल कांग्रेस ने भी इसे लेकर अमित शाह पर हमला बोला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि संविधान निर्माता का अपमान कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस पहले भी दलितों के खिलाफ थी और आज भी खिलाफ है। यही बीजेपी का असली चेहरा है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय गृह मंत्री के वक्तव्य की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की छात्रा का कमाल, नेशनल लेवल पर दिखाएगी प्रतिभा केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अमित शाह सत्ता के नशे में इतना चूर हो गए कि उन्होंने देश को संविधान देकर चलना सिखाने वाले बाबा साहब का अपमान कर डाला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया। यह संविधान निर्माता का अपमान और उपहास है।

क्या कहा था गृह मंत्री अमित शाह ने

बता दंे कि राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान ही गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषण के दौरान डॉ बीआर अंबेडकर की विरासत पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आजकल आंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है। अमित शाह ने कहा था अब ये एक फ़ैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर३ इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। यह भी पढ़ें : अनुराग बोले- कांग्रेस राज में हिमाचल की जनता त्रस्त, महंगाई की मार ने तोड़ी कमर

देश भर में कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर हर प्रदेश में भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि अमित शाह ने संविधान निर्माता का अपमान किया है। इसी कड़ी में आज हिमाचल में भी कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर ही जोरदार प्रदर्शन किया और अमित शाह से माफी मांगने के साथ साथ इस्तीफे तक की मांग कर डाली। यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक पंजाब के शहरों में बेचते थे नशा- पुलिस ने ऐसे दबोचा

अमित शाह ने दी सफाई

वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरने प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख