#राजनीति

June 13, 2024

हिमाचल में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपने त्यागपत्र देने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। सच्चाई क्या है इसका खुलासा तो आने वाले समय में ही होगा, लेकिन इस नेता के त्यागपत्र से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की उम्मीद है।

हरिकृष्ण हिमराल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में चार सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वार रूम के उपाध्यक्ष रहे हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने पार्टी के सभी पदों को छोड़ने की बात कही है। यह भी पढ़ें: HP पुलिस की नौकरी छोड़ने को मजबूर हुआ हेड कांस्टेबल: अधिकारियों पर गंभीर आरोप हरिकृष्ण हिमराल के पार्टी छोड़ने के पीछे सरकार और संगठन में उनकी अनदेखी को जोड़कर भी देखा जा रहा है। तीन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले हिमराल का त्यागपत्र कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान देह हो सकता है।

कहा कठोर और कड़वी सच्चाई में वह फिट नहीं बैठ पाए

हरिकृष्ण हिमराल ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि राजनीति में विभिन्न पदों पर काम करते हुए कठोर और कड़वी सच्चाई को जाना और समझा है। इसमें वह कभी फिट नहीं बैठ पाए। जिसके चलते ही अब पद छोड़ने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: डॉलर कमाने के चक्कर में खाली हुआ बैंक खाता, लुटाए 13.70 लाख रुपए हिमराल ने लिखा है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि हरिकृष्ण हिमराल के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष और शिमला शहरी सीट के प्रभारी का भी दायित्व था।

20 साल से कांग्रेस के लिए किया काम

हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि वह पिछले करीब बीस साल से कांग्रेस से जुड़कर पार्टी की सेवा की। इस दौरान कई नेताओं के साथ काम भी किया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि उन्होंने हमेशा गंदे और भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र को ईमानदारी और ईमानदारी के ऊपर जीवित रहते हुए काम किया। यह भी पढ़ें: सांसद कंगना को राजनीति लगने लगी मुश्किल, बोलीं- यहां मिलते हैं परेशान लोग

राठौर के करीबी थे हरिकृष्ण हिमराल

बता दे कि हरिकृष्ण हिमराल पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर के करीबी माने जाते हैं। श्री राठौर जब अध्यक्ष थे तो उस दौरान हिमराल उनके राजनीतिक सचिव रहे हैं। हिमराल ने बताया कि उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था और न ही उन्होंने किसी से मतभेद की वजह से इस्तीफा दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख