#राजनीति

June 5, 2024

हार के बाद बोले CM सुक्खू- हिन्दू बहुल राज्य था, इसलिए चारों सीटें जीत गई BJP

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व 6 विधानसभा के परिणाम सामने आने के बाद एक बार फिर से प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिंदुत्व पर टिप्पणी की है। बीते कल मंगलवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में मोदी फैक्टर से ज्यादा धर्म का फैक्टर देखने को मिला। प्रदेश में 97% हिंदू आबादी है और यहां राम मंदिर का भी खासा मुद्दा रहा।

4 जून को सरकार बनाने का सपना कैसे करेंगे पूरा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा की 4 सीटों पर पार्टी को जीत नहीं मिल पाए। मगर प्रदेश की जनता ने 6 विधानसभा उपचुनाव में से 4 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा के उन नेताओं को करारा जबाब दिया है, जो 4 जून को सरकार बनाने का सपने देख रहे थे। यह भी पढ़ें: हमीरपुर से फिर अनुराग: CM-डिप्टी सीएम भी नहीं मिटा पाए जीत का सूखा सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के 6 उपचुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े गए। फिर भी हम भाजपा को कड़ी टक्कर देने में सफल रहे।

14% बढ़ा मत प्रतिशत

सुक्खू ने चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2019 के मुकाबले इस बार कांग्रेस का मत प्रतिशत 14% बढ़ा है। जहां लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को साल 2019 में मात्र 27.53% पड़े थे, वहीं इन चुनावों में यह बढ़कर 41.673% हो गए हैं। यह भी पढ़ें: कंगना ने जीत लिया मंडी: विक्रमादित्य सिंह की हार से बैकफुट पर आई कांग्रेस इसी तरह अगर देखा जाए तो भाजपा को साल 2019 में 69.71% मत पड़े थे, जो इस बार घटकर 56.44% ही रह गए हैं।

14 महीने के कार्यकाल पर लगाई मुहर

सुक्खू ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हिमाचल की जनता ने राज्य सरकार के 14 महीने के कार्यकाल पर मुहर लगाई है और नीतियों को सराहा है। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने जताया जनता का आभार, सरकार बनाने पर जानें क्या बोले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में रही कमियों पर चिंतन करेगी। साथ ही आने वाले समय में सुधार भी किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख