#राजनीति

June 1, 2024

हिमाचल कांग्रेस के दिग्गजों ने डाला वोट, बड़े मार्जन से जीत का किया दावा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में आज चार लोकसभा और छह विधानसभा उपचुनाव की सीटों पर सातवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लग कर मतदान कर रहे हैं। इस दौरान राजनीति के दिग्गज नेताओं ने भी अपने अपने क्षेत्र में वोट डाला और जीत का दम भरा।

सीएम सुक्खू ने पत्नी के साथ डाला वोट

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवार के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के भवडां राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया है। मतदान के बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने धलबल का प्रयोग किया है। लेकिन हम जनबल पर विश्वास रखते हैं। कांग्रेस सभी सीटों पर बड़े मार्जन से जीत हासिल करेगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: EVM में आई तकनीकी खराबी, यहां नहीं पड़ा एक भी वोट इसी तरह से प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ हरोली क्षेत्र में मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करने बात कही है।

विक्रमादित्य सिंह ने शनि मंदिर में पूजा के बाद डाला वोट

वहीं मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भी पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोलिंग बूथ नंबर 80 में अपनी मां प्रतिभा सिंह के साथ मतदान किया। मतदान करने से पहले विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बाजार में स्थित शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ किया और शनि देव पर जल चढ़ाकर आशिर्वाद लिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: BJP प्रत्याशियों ने डाला वोट, हैट्रिक लगाने का किया दावा बता दें कि हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग प्रक्रिया जारी है। दोपहर एक बजे तक हिमाचल में 48.63 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान प्रतिशतता मंडी जिला से सामने आई है। मंडी में एक बजे तक 50.44 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं कांगड़ा जिला में दोपहर एक बजे तक 47.8 फीसदी मतदान हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में मतदाताओं का जोश हाई! वोट डालने के लिए लगी लंबी कतारें हिमाचल में आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिय चल रही है। प्रदेश के कई हिस्सों से इवीएम के खराब होने की खबरें भी सामने आई हैं, जिन्हें प्रशासन ने या तो मौके पर ही ठीक कर दिया। या फिर उनकी जगह दूसरी इवीएम स्थापित की गई। इवीएम के खराब होने से लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी भी झेलनी पड़ी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख