#राजनीति

June 20, 2024

हिमाचल: करोड़ों के मालिक हैं आशीष शर्मा, 15 माह में हुआ 1 करोड़ का इजाफा

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल की हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आशीष शर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास लगभग 14 करोड़ के करीब चल और अचल संपत्ति है। 2022 के विधानसभा चुनावों में दिए अपने संपत्ति के ब्यौरे के बाद से अब तक आशीष शर्मा की डेढ़ साल में एक करोड़ से भी अधिक संपत्ति बढ़ी है। आशीष शर्मा ने नामांकन पत्र दायर करते समय अपनी संपत्ति का विवरण दिया है।

6.38 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं आशीष शर्मा

आशीष शर्मा के पास लगभग 6.38 करोड़ ऊपए की चल संपत्ति और लगभग 7.67 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी स्वाति जार के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। स्वाती जार के पास लगभग 52 लाख रुपये की चल संपत्ति और लगभग 51 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। यह भी पढ़ें : डॉ राजेश का ऐलान: भरेंगे दो-दो पर्चे, देहरा की सियासत में आया नया मोड़

आशीष शर्मा के पास है 10 करोड़ की जमीन

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पास अचल संपत्ति में 5.16 एकड़ की कृषि योग्य भूमि है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 4.42 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास गैर कृषि योग्य भूमि भी है। इसका बाजार मूल्य भी लगभग 3.25 करोड़ रुपए है। इसी तरह से उनकी पत्नी के नाम पर भी लगभग 51 लाख रुपए की जमीन है। आशीष शर्मा के पास है फॉरच्यूनर गाड़ी आशीष शर्मा की चल संपत्तियों में 42 लाख रुपए की एक फॉरच्यूनर गाड़ी, दो टिप्पर, एक जेसीबी, 30 ग्राम सोना, 3 क्रशर, लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की एफडीआर, एलआईसी पॉलिसी और अन्य जमा राशि शामिल है। यह भी पढ़ें : देहरा की जंग हुई रोचक, भाजपा-कांग्रेस को सताने लगा भितरघात का डर उनकी पत्नी स्वाती के पास चल संपत्तियों में लगभग 300 ग्राम सोना, लगभग 6 लाख रुपए की एफडीआर अन्य जमा राशि तथा एलआईसी पॉलिसी शामिल हैं।

15 माह में बढ़ी डेढ़ करोड़ की संपत्ति

बता दें कि आशीष शर्मा दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। 2022 के संपत्ति ब्यौरे के बाद से अब तक आशीष शर्मा की संपत्ति में एक करोड़ से भी अधिक की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: CM की पत्नी के लिए डॉक्टर की बली: फूट-फूटकर रोए राजेश शर्मा

15 माह पहले उन्होंने अपनी चल और अचल संपति 16 करोड़ चार लाख रुपए दशाई थी। आशीष शर्मा ने अपनी कुल वार्षिक आय लगभग 32.89 लाख रुपए बताई थी। इस हिसाब से आशीष शर्मा एक महीनें में लगभग 2.70 लाख रुपए कमाते हैं। आशीष शर्मा पर पुलिस थाना शिमला पश्चिम में एक केस भी दर्ज है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख