#राजनीति
May 22, 2026
हिमाचल : कांग्रेस के गढ़ में बुरी तरह से हारी भाजपा, मात्र एक सीट ही मिली; 6 पर सुक्खू सरकार का कब्जा
कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है रोहड़ू
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दे दिया। 9 वार्डों में से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा सिर्फ एक सीट जीतने में सफल रही।
दो वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के लिए इस जीत को बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रोहड़ू नगर परिषद चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा को इस नतीजे ने राजनीतिक रूप से झटका दिया है। रोहड़ू को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र माना जाता है और इस बार भी पार्टी ने यहां अपना दबदबा कायम रखा।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह हिमाचल में लागू करेंगे कर्नाटक का फॉर्मूला, पहाड़ की सड़कें होंगी अब ज्यादा टिकाऊ
वार्ड नंबर-1 दशालनी एवं सेरी से भाजपा समर्थित रमा देवी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा बाकी अधिकतर वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। मुख्य बाजार वार्ड से कांग्रेस समर्थित सुजय अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि अपर बाजार से पारुल विजयी रहीं।
यह भी पढ़ें : आचार संहिता में सुक्खू कैबिनेट ने दी महिलाओं को 1500 रुपए देने की मंजूरी, 3 साल बढ़ाई रिटायरमेंट उम्र
समाला वार्ड से रणजीता, बस स्टैंड क्षेत्र से राज कुमार, ब्लॉक क्षेत्र से प्रीति चौहान और कोर्ट रोड क्षेत्र से जितेंद्र चौहान ने चुनाव जीता। बावटीनाला वार्ड में प्यारे लाल आजाद ने जीत हासिल की। वहीं शक्तिनगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी शालू दत्ता विजयी रहीं।
यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव ने सीएम सुक्खू में भरा जोश: बोले - 2027 से पहले अच्छे संकेत, भाजपा को बताया झूठी पार्टी
नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदाताओं में भी अच्छा उत्साह देखने को मिला। कुल 3151 मतदाताओं में से 2436 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 77.31 फीसदी दर्ज किया गया।