राजनीति

#राजनीति

February 1, 2025

हिमाचल BJP अध्यक्ष के लिए जयराम का नाम आगे- CM चेहरे पर निशाना, बदलेंगे समीकरण

नेता प्रतिपक्ष बनने पर BJP नेताओं की नजर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

JAIRAM THAKUR

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते सियासी घमासान जारी है। फिलहाल, इस पद के लिए आठ से अधिक दावेदार सामने आए हैं, जिनमें पूर्व CM और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का नाम भी शामिल है। 

जयराम ठाकुर के नाम पर चर्चाएं तेज

बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर के नाम इस रेस में अचानक आ गया है और इसे लेकर पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष पद के लिए उभरने का एक अहम कारण विरोधी खेमे के नेताओं की रणनीति हो सकती है। 

 

यह भी पढ़ें : शांता बोले: देश के टुकड़े करने वालों की बढ़ रही आबादी, मांगेंगे एक और पाकिस्तान

BJP में होगा बड़ा बदलाव

खबर ये भी सामने आ रही है कि यदि जयराम अध्यक्ष बनते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से राज्य में नए नेता प्रतिपक्ष (LOP) के चयन का रास्ता खोलेगा और इस बदलाव से CM पद की रेस में भी नया मोड़ आ सकता है। जयराम अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो कुछ विधायक इस पद के लिए मजबूत दावेदार बन सकते हैं, जिनमें कांगड़ा और हमीरपुर के नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए भी दौड़ तेज

समीकरण ये बन रहे हैं कि यदि जयराम अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो उनके बाद नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कांगड़ा से विपिन सिंह परमार, ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती और जसवां-परागपुर से बिक्रम ठाकुर के नाम सबसे मजबूत माने जा रहे हैं। यह तीनों नेता पहले से ही अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं और दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात भी कर चुके हैं। इसके अलावा, अन्य नेताओं की दावेदारी भी बनी हुई है, जिनमें राजीव बिंदल का नाम फिर से चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, स्नोफॉल का अलर्ट जारी

विधायकों और सांसदों के बीच अध्यक्ष पद की रेस

राज्य में BJP के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान में तीन सांसद और पांच विधायक प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी शामिल हैं। पार्टी के भीतर चर्चा है कि विधायक को अध्यक्ष बनाने पर वह अगले विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि 2027 में चुनाव होने हैं। इस कारण से कई लोग सांसदों को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए चर्चाएं तेज

इन सभी समीकरणों और दावेदारों के बावजूद, BJP के शीर्ष नेतृत्व को यह तय करना है कि किसे अध्यक्ष पद सौंपा जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की हिमाचल यात्रा के बाद पार्टी की ओर से नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी के भीतर गहरी चर्चा और रणनीतिक विचार-विमर्श चल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख