#राजनीति

November 25, 2024

प्रतिभा सिंह की EVM पर हाईकमान, CM सुक्खू से अलग राय​,​ बोली-हमारे चाहने से नहीं होगा

शेयर करें:

शिमला। देश में जब जब भी विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब तब कांग्रेस ने ईवीएम की विश्वासनीयता पर सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाने की मांग उठाई है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल की ही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के विचार सीएम सुक्खू से अलग ही नजर आए हैं।
ईवीएम से चुनाव पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की अलग अलग राय
बता दें कि सीएम सुक्खू ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के गठनबंधन की जीत के बाद एक बार फिर ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव करवाए जाने की बात को दोहराया था। उन्होंने कहा कि खुद टेक्नोलॉजी के ज्ञाता एलन मस्क भी कह चुके हैं कि टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। ऐसे में लोगों के शक को दूर करने के लिए बैलट पेपर पर चुनाव करवाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने की तैयारी- आज होने जा रही अहम बैठक

क्या बोली प्रतिभा सिंह

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के विचार सीएम सुक्खू से बिल्कुल अलग हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईवीएम को बदल कर बैलेट पर से चुनाव करवाने का मामला कोई छोटा नहीं है। इसके लिए ठोस प्रमाण होने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीटिंग में भी यह बात उठी थी। जिसमें सीनियर नेताओं ने भी कहा था कि उन्हें शंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ होती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, परिवार ने खो दिया जवान बेटा

इसके लिए ठोस प्रमाण की जरूरत

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ किया जा सकता है। यह काम भारत सरकार और चुनाव आयोग का है। यह उन्हें ही देखना है। हां अगर इस मामले में कोई ठोस प्रमाण हो तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया इसे लेकर फैसला लेगा। हम चाहें कि बैलेट पेपर से चुनाव हों, लेकिन हमारे चाहने से यह नहीं होगा। जब तक चुनाव आयोग के पास कोई ठोस शिकायत नहीं आएगी, तब तक वह इसके बारे में विचार नहीं करेगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में कंबल के लिए भिड़े दो कैदी, एक ही बैरक में रहते थे साथ

प्रतिभा को भी नहीं सरकार के दो साल के जश्न की जानकारी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब एक ही मुद्दे पर सीएम सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष के विचार अलग अलग सामने आए हों। इससे इस बात का अंदेशा भी होता है कि क्या कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक है। क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने जा रही है। यह जश्न 12 दिसंबर को बिलासपुर जिला में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे का मुख्य सप्लायर अरेस्ट, सलाखों के पीछे बैठे साथियों ने बताया ठिकाना

विक्रमादित्य ने भी किया था इंकार

बड़ी बात यह है कि कांग्रेस सरकार के इस कार्यक्रम की जानकारी ना तो हॉलीलोज के बेटे यानी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को थी और ना ही इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को है। प्रतिभा सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में कौन कौन आ रहा है, इसके बारे में भी उन्हें पता नहीं है।

भाजपा का काम विरोध करना

वहीं हिमाचल सरकार के दो साल के जश्न के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करने वाली बात पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम विरोध करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल के कार्यकाल में कई गारंटियां पूरी की है और जो रह गई हैं, उन्हें भी धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें डिटेल

कांग्रेस के लिए बूस्टर का काम करेगी प्रियंका की जीत

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रियंका की जीत कांग्रेस के लिए बूस्टर का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने महासचिव के तौर पर भी संगठन में बेहतर काम किया है। अब वह लोकसभा में देश के मुद्दे उठाएगी। इससे कांग्रेस और मजबूत होगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख