डोडा। आर्थिक संकटों से घिरी हिमाचल सरकार को अब भाजपा ने अपना चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर खूब निशाना साधा।
हिमाचल में देखो, कांग्रेस कैसे सरकार चलाती है
कांग्रेस झूठे वादों से सावधान रहने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आकर क्या-क्या करती है, यह अपने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में देख लो। बकौल पीएम मोदी, 'कांग्रेस कैसी सरकार चलाती है, इसका उदाहरण आप पड़ोसी राज्य हिमाचल में देख रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 1500 युवाओं को मिलेगी नौकरी, यहां जानें डिटेल
सडक़, पानी, बिजली सब काम ठप
प्रधानमंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि छोटे से राज्य हिमाचल में आज हर कोई सडक़ पर है। सडक़, पानी, बिजली सब काम ठप पड़े हुए हैं। हिमाचल में कर्मचारियों को सैलरी मिल नहीं रही है। महंगाई चरम पर है। नौजवानों की भर्तियां बंद हैं। कोई नई नौकरी नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, डेढ़ साल का बेटा छूटा पीछे
कांग्रेस का शाही खानदान सबसे भ्रष्ट परिवार
कांग्रेस पार्टी को अपने निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी है और कांग्रेस का शाही खानदान भारत का सबसे भ्रष्ट परिवार है। यह वह पार्टी है जो सरकारी तिजोरी के दम पर सत्ता में आने के लिए बेईमानी के हथकंडे अपनाते हैं। कांग्रेस के लोग जनता को मुसीबत में डालते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो बच्चों की मां से बनाए अनैतिक संबंध, फिर छीन ली जिंदगी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं देश को इनके बारे में सतर्क करवा रहा था, तो यह लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। आज कांग्रेस साशित राज्यों में इतने कम समय में बड़ी-बड़ी मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।